सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। दाड़ी मैदान में प्रस्तावित ट्रेड फेयर को लेकर स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम द्वारा जारी नई एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि अब दाड़ी मैदान में कोई भी व्यापारिक मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे स्थानीय दुकानदारों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से व्यापारी वर्ग व्यापारिक मेलों के कारण होने वाले नुकसान के खिलाफ आवाज उठा रहा था और इसी क्रम में इस सप्ताह नगर निगम मेयर से हस्तक्षेप की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/meets-union-minister-in-delhi-to-discuss-healthcare-collaboration/
मेयर और नगर निगम कमिश्नर की बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में यदि धर्मशाला में कोई भी व्यापारिक मेला आयोजित किया जाएगा, तो उसके आयोजन से पहले स्थानीय व्यापार मंडलों से विचार-विमर्श किया जाएगा। व्यापारी वर्ग ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम आगे भी स्थानीय व्यापार के हितों को प्राथमिकता देते हुए ऐसे आयोजनों पर निर्णय लेगा।





















