मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की और राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने घोषणा की कि ढली-नारकंडा-रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें भूस्खलन से बचाव और सुरक्षित आवागमन के लिए सुरंग निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, हाटू माता रोपवे परियोजना को नाबार्ड के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसे पूरा होने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री ने हाटू माता सड़क सुधार के लिए बजट स्वीकृत करते हुए पेड़ों को कटान से बचाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की और नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से सम्मान प्राप्त किया।
















