घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल:
बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने आज प्रदेश के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी को उनके 54वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर उपायुक्त ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर और एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री को उनके जन्मदिवस की बधाई दी और उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की।