शिमला।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
रोहित ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौक़े पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने कम समय में कई ऐतिहासिक कार्यों को किया है जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। राजीव गांधी का देश विकास में अहम योगदान रहा है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि आईटी क्षेत्र, महिलाओं को पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण और 18 साल की उम्र में मताधिकार का फ़ैसला राजीव गांधी की सरकार के समय में हुआ था। राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान अदा किया है और महिलाओं व युवाओं के सशक्त किया। आज पूरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है।
इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका और राहुल गांधी 25 मई के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करेंगे, जिसको लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा तथा सभी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।