Wednesday, January 14, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > झूठी गारंटियों से कांग्रेस ने हिमाचल को ठगा: अनुराग ठाकुर

झूठी गारंटियों से कांग्रेस ने हिमाचल को ठगा: अनुराग ठाकुर

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Political News
0
झूठी गारंटियों से कांग्रेस ने हिमाचल को ठगा: अनुराग ठाकुर
झूठी गारंटियों से कांग्रेस ने हिमाचल को ठगा: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की अपनी झूठी गारंटीयों से माताओं बहनों, किसानों, गरीबों और एससी, एसटी, ओबीसी को ठगने के बाद अब कांग्रेस हमारे संतानों को भी ठगने की प्लानिंग कर रही है। एक ओर यह ठग हैं और दूसरी ओर हमारे मोदी जी हैं जिन्होंने जो कहा, सो किया। हमारी गारंटी के पूरे होने की गारंटी है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाएगी। कांग्रेस सामने हार को देख कर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रही है।

अनुराग ठाकुर आज अपने हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन घुमारवीं विधानसभा में थे जहां उन्होंने दिन भर में विभिन्न स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

अनुराग ठाकुर ने अपने कार्यक्रमों के दौरान लोगों को कांग्रेस की गलत नीतियों से आगाह करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस आपसे अलग अलग हथकंडे अपना कर वसूली तो करती हीं है लेकिन इस बार उन्होंने आपकी मृत्यु के बाद भी आपसे वसूली जारी रखने का प्लान तैयार कर लिया है। आपकी मृत्यु के बाद वह आपकी संपत्ति हड़प कर आपके बच्चों के बजाय अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। इसलिए आप सभी को कांग्रेस और उससे जुड़ी सभी पार्टियों से सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस संतान, संपत्ति, सनातन और सीमा विरोधी है।”

सुप्रीम कोर्ट द्वारा वीवीपैट की पर्चियां के मिलान की याचिका को खारिज किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। आज एक बार फिर से विपक्ष बेनकाब हुआ है जो बार-बार अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ता है। इन्हें बार-बार जनता ठुकराती है और यह लोग ईवीएम को गलत बता कर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। विपक्ष से अनुरोध है कि चुनाव मुद्दों पर और विचारधारा पर लड़ें। हम भारत को आगे बढ़ना चाहते हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारी पहचान है। दूसरी ओर विपक्ष की पहचान भय, भ्रम और भ्रष्टाचार है। यूपीए का नाम इंडी गठबंधन रख लेने से जनता के बीच उनका चेहरा नहीं बदला है।”

मुस्लिम कोटे से जुड़े एक सवाल के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम कोटा को समाप्त कर एसटी, एससी और ओबीसी को उनका हक दिया जाएगा। आज कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति की पोल देश के सामने खुल चुकी है। यह लोग तुष्टीकरण के नाम पर आपकी संपत्ति से लेकर कोटा और सभी हक एक विशेष समुदाय को देना चाहते हैं। पूरा देश देख रहा है कि कैसे राहुल गांधी अपने मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेच रहे हैं। आज कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों में क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजा वाद और सनातन विरोध के अलावा कुछ नहीं दिखता। इनका मेनिफेस्टो साफ तौर पर भारत विरोधी और विदेशी ताकतोंअनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि श्रीमान राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं और संभव है कि वह जल्द किसी दूसरी जगह से भी नामांकन करें। वायनाड चुनाव में पाकिस्तान परस्त और आतंकी विचारधारा वाले पीएफआई और एसडीपीआई का समर्थन लेना ही राहुल गांधी और कांग्रेस की गिरी हुई और भारत विरोधी सोच को स्पष्ट करता है। इससे पता चलता है कि एक चुनाव जीतने के लिए वह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से पहले देश सिर्फ घोटाले के लिए जाना जाता था। कभी 2G स्कैम, कभी कॉमनवेल्थ स्कैम, कभी कोयला घोटाला, कभी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कभी बोफोर्स घोटाला तो कभी कुछ और। लेकिन मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि को विश्व पटल पर चमकने का काम किया है आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है जो अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी ने सरकार बनने के साथ ही कहा था कि ना खायेंगे, ना खाने देंगे और इसीलिए आज का भारत करप्शन नहीं इनोवेशन के लिए जाना जाता है। पिछले 10 वर्षों में ना मोदी जी, ना उनके किसी मंत्री पर करप्शन का आरोप लगा है नाहीं हमने किसी को खाने दिया है। आज भ्रष्ट नेताओं पर न्यायोचित कार्रवाई हो रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सभी जेल में हैं। आज देश को कांग्रेस के लूट तंत्र, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से आजादी मिली है। आगे हम चाहते हैं कि देश को कांग्रेस और उनकी विभाजनकारी राजनीति और नीति से आजादी मिले।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे उन्हें वरीयता दी गई है। दलितों, पिछड़ों और आदिवासी समाज के लिए जो कार्य पिछले 10 वर्षों में हुए हैं, वह कांग्रेस के कुल 60 वर्षों में भी नहीं हुए। कांग्रेस ने सदैव इन्हें सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा। कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाओ पर गरीबी नहीं हटाई बल्कि लोगों को और गरीब बनाया। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है। चार करोड लोगों को घर, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ से ज्यादा उज्जवला गैस कनेक्शन, 13 करोड़ से ज्यादा नल कनेक्शन, 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड लोगों को 5 लाख प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मोदी जी ने दिया है। अगले पांच वर्षों में हम तीन करोड़ घर, आयुष्मान भारत योजना को सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू करेंगे और 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी देते रहेंगे। इसके अलावा बिजली को बेहद सस्ती करने के लिए सोलर पैनल्स लगाने के ऊपर मोदी सरकार 40 फीसदी सब्सिडी भी देगी।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “मेरे आने से पहले बिलासपुर में कुछ दिखता नहीं था। आज आप जिधर देखेंगे उधर विकास दिखता है। नूरपुर से मथुरा बिलासपुर हमीरपुर शिमला 4 लेन हाईवे आपके जीवन में बेहद बड़ा बदलाव लाएगा। इससे पहले हमीरपुर से बिलासपुर तक 300 करोड़ की लागत से सड़क बन चुकी है। बगेड से लेकर किदपुर साहब तक जाने में पहले 3 घंटे लगते थे अब 40 मिनट लगते हैं। पहले चंडीगढ़ जाने में 5 घंटे लगते थे, आज मात्र ढाई घंटे लगते हैं। आज फोरलेन के कारण बसों का किराया ₹40 कम हो गया है। अब हम जल्द यहां ट्रेन ले आएंगे और आपका किराया अभी से आधा हो जाएगा।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस के 40 वर्षों के शासन में ऊना तक ट्रेन नहीं पहुंची थी, हमने ऊना से दौलतपुर के लिए ट्रेन चलवाई। अब यहां से हरिद्वार, वृंदावन मथुरा, महाकाल लोक, उज्जैन, आगरा, ग्वालियर, खाटू श्याम, कलकत्ता, नांदेड़ शाहब और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी ट्रेन है। दिल्ली के लिए देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत भी यहां से उपलब्ध है। हमने इसके साथ-साथ रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन भी कराया। दौलतपुर के लिए वॉशिंग लाइन भी मंजूर कराई। कांग्रेस जो सपनों में भी नहीं सोचती थी वह सब हमने किया है। आज बिलासपुर रेलवे लाइन का कार्य तेज गति से चल रहा है। कांग्रेस ने उसके लिए पैसे भी नहीं दिए, राज्य की सरकार ने अपना हिस्सा नहीं दिया।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हम काम करने वाले लोग हैं। झूठे वादे नहीं करते। पिछले 10 वर्षों में हमने हिमाचल प्रदेश का आमूल चूल विकास किया है। एम्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, पीजीआई, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, कई केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, हजारों करोड रुपए की 2 लेन, 4 लेन सड़कें, मटौर हमीरपुर बिलासपुर शिमला हाईवे, किरतपुर बिलासपुर हाईवे इत्यादि इस बात के प्रमाण हैं।”

ठाकुर ने आगे युवाओं से कहा, “आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कई क्षेत्रों में हम आज वर्ल्ड लीडर हैं। चाहे वह स्टार्टअप से लेकर स्पेस हो या साइंस से लेकर स्पोर्ट्स, हमारे युवा चारों ओर अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा आज देश में 10,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब कार्यरत हैं। हमने रिकॉर्ड टाइम में दो स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाई। आज हमारा यूपीआई ग्लोबल होने जा रहा है। स्पेस में दुनिया का कोई देश जो नहीं कर पाया वह भारत ने किया। हम चंद्रमा के साउथ पोल के समीप जाने वाले न सिर्फ पहले देश बने बल्कि हमने जहां हमारा चंद्रयान उतरा उस पॉइंट का नाम शिव शक्ति पॉइंट भी रखा।” श्री ठाकुर ने आगे कहा आज हमारा भारत सबसे ज्यादा फोन आयात करने वाले देश से ऊपर उठकर दूसरा सबसे ज्यादा फोन बनाने वाला देश बन गया है। और यह बदलाव मात्र 5 वर्षों में हुआ। ऑटोमोबाइल बनाने में हम दुनिया में नंबर तीन है। जेनेरिक दवाओं का सबसे ज्यादा निर्माण भारत में होता है। स्टील बनाने में हम नंबर दो हैं। दुग्ध उत्पादन में भी हम नंबर एक हैं। आज भारत तेजी से रक्षा उत्पादों के निर्माण में तरक्की कर रहा है। बड़े-बड़े जहाज से लेकर एक-47 और इंसास राइफल हो या बुलेट प्रूफ जैकेट से लेकर बोइंग विमान, सभी हम भारत में बना रहे हैं या बनाएंगे। इस वर्ष हमने 1 लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उत्पाद देश के अंदर बनाए हैं।”

अनुराग ठाकुर ने अंत में देश के सभी लोगों खासकर नौजवानों से आग्रह करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में 18वें लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ वोटिंग करने अवश्य जाएं। यह अवसर 5 वर्षों में एक बार आता है इसीलिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Previous Post

सुंदरनगर के डैहर में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सम्मलेन

Next Post

पन्ना प्रमुख सम्मेलन से जीत की ओर अग्रसर भाजपा : बिहारी

Admin

Admin

Next Post
पन्ना प्रमुख सम्मेलन से जीत की ओर अग्रसर भाजपा : बिहारी

पन्ना प्रमुख सम्मेलन से जीत की ओर अग्रसर भाजपा : बिहारी

बंगाणा में स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत

बंगाणा में स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत

 बंगाणा उपमंडल के एक निजी स्कूल बस के दरवाजा खुलने पर10 वर्षीय किशोरी की मौत

 बंगाणा उपमंडल के एक निजी स्कूल बस के दरवाजा खुलने पर10 वर्षीय किशोरी की मौत

ऊना में मजदूरों की मनमानी दिहाड़ी को लेकर जिला भाजपा किसान मोर्चा ने डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन।

ऊना में मजदूरों की मनमानी दिहाड़ी को लेकर जिला भाजपा किसान मोर्चा ने डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन।

पालमपुर के मेंजा में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारो में लड़ाई

पालमपुर के मेंजा में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारो में लड़ाई

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Protests against Chinese gold mining intensify in Kashi village of Kham

खाम के कशी गांव में चीनी गोल्ड माइनिंग के खिलाफ विरोध तेज

December 20, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

January 14, 2026
Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

January 14, 2026
Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

January 14, 2026
बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

January 14, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

165

Recent News

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

BJP Targets AAP Government Over Law & Order, Drugs at Maghi Mela in Muktsar

2026/01/14 08:57:07pm
Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

Club Solan Donates Rs. 3.25 Lakh to Chief Minister’s Relief Fund

2026/01/14 08:53:34pm
Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

Resident Doctors’ Delegation Meets CM Sukhu, Highlights Key Association Concerns

2026/01/14 08:50:19pm
बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

बिलासपुर में 10वें वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के योगदान को किया सम्मान

2026/01/14 08:47:11pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    221
    5166
    Visitors Today
    2550513
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us