Thursday, December 11, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > मुख्यमंत्री ने केंद्र से आपदा प्रभावित हिमाचल को विशेष राहत पैकेज प्रदान करने एवं आपदा राहत कोष के प्रचलित मानदंडों में व्यवहारिक संशोधन की मांग की

मुख्यमंत्री ने केंद्र से आपदा प्रभावित हिमाचल को विशेष राहत पैकेज प्रदान करने एवं आपदा राहत कोष के प्रचलित मानदंडों में व्यवहारिक संशोधन की मांग की

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in Himachal
0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पड़ोसी राज्यों के साथ हिमाचल के हितों से संबंधित विभिन्न मामलों को त्वरित सुलझाया जाए और आपदा से प्रभावित हिमाचल को शीघ्र विशेष राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री आज अमृतसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश से राज्य में 12000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इस अकल्पनीय आपदा में 441 से अधिक लोग काल का ग्रास बन गए और लगभग 13000 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावितों के लिए आपदा राहत कोष-2023 स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा के समय देश के प्रत्येक राज्य को राहत राशि प्रदान करने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल को शीघ्र विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जाए ताकि हिमाचल के पुनर्निर्माण में उचित सहायता प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर आपदा राहत कोष के प्रचलित मानदंड वर्तमान में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की पुनर्निर्माण प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर राज्य को अधिक सहायता राशि की आवश्यकता है। उन्होंने इन मानदंडों में व्यवहारिक संशोधन की मांग भी की। उन्होंने आपदा राहत कोष में सहायता के लिए हरियाणा एवं राजस्थान सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने हिमाचल में स्थापित 100 मेगावाट की शानन जलविद्युत परियोजना को मार्च, 2024 में लीज की अवधि समाप्त होने पर हिमाचल को सौंपने में पंजाब सरकार से सहयोग मांगा। इस विषय में केन्द्र सरकार से भी आग्रह किया गया है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हिमाचल ने सदैव अपना पूर्ण योगदान दिया है और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण से राज्य के लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के दृष्टिगत प्रदेश को बीबीएमबी निदेशक मंडल में पूर्णकालिक सदस्य का दर्जा प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बीबीएमबी परियोजनाओं में हिमाचल के लिए 12 प्रतिशत निःशुल्क ऊर्जा रॉयल्टी प्रदान करने तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम, राष्ट्रीय ताप ऊर्जा निगम और सतलुज जल विद्युत निगम जैसे केंद्रीय उपक्रमों की जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल की वर्तमान 12 प्रतिशत  रॉयल्टी को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप बीबीएमबी से बकाया लगभग 4000 करोड़ रुपए अविलंब दिलवाने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्थापित विभिन्न बांध प्रबंधनों द्वारा जल छोड़ने से पहले उचित पूर्व चेतावनी प्रणाली का उपयोग करने और जलप्लावन मान चित्रण (पदनदकंजपवद उंचचपदह) करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदेश में हाल ही में आपदा के समय पौंग बांध, पंडोह डैम और पार्वती-3 बांध से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ने से व्यापक स्तर पर तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई करना और पुनर्वास कार्यों में स्वेच्छा से सहभागिता सुनिश्चित बनाना इन बांध प्रबंधनों का नैतिक उत्तरदायित्व है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ सीमा विवादों को शीघ्र सुलझाने की केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की। उन्होंने कहा कि मोहाल ठेका धार पधरी में प्रदेश के जिला चम्बा और जम्मू-कश्मीर तथा सरचू में हिमाचल और लद्दाख के मध्य सीमा विवाद लंबित हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिषद की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हिमाचल सरकार ने ठोस कार्य किया है। नशा रोकथाम अभियान, पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने जैसे क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं।
मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि परिषद की यह बैठक सदस्य राज्यों के आपसी तालमेल एवं सहयोग को और मजबूत कर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रशासित चंढीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रशासित लद्दाख के उप-राज्यपाल बी.डी.मिश्रा सहित अन्य सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

Previous Post

Kinnuar वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

Next Post

वर्ल्ड कप ट्रॉफी कल विश्व पर्यटन दिवस यानी 27 सितंबर पर धर्मशाला ; शाम को एचपीसीए स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम के साथ आम जनता के लिए भी प्रदर्शित

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

देविन्द्र श्याम चुने गए NAFSCOB के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देविन्द्र श्याम चुने गए NAFSCOB के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरु होने से आधे हिमाचल को मिलेगी सुविधा: केवल पठानिया

टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरु होने से आधे हिमाचल को मिलेगी सुविधा: केवल पठानिया

रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सौंपा 31,000 रूपये का ड्राफ्ट

रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सौंपा 31,000 रूपये का ड्राफ्ट

राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत

राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

November 28, 2025
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
Diwali included in UNESCO's list of Intangible Cultural Heritage

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया

December 11, 2025
PM pays tribute to Shri Pranab Mukherjee on his birth anniversary

प्रधानमंत्री ने श्री प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

December 11, 2025
PM Modi pays tribute to the great poet Subramania Bharati on his birth anniversary

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

December 11, 2025
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भाजपा ने बताया ‘काला अध्याय’ : संजय शर्मा

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भाजपा ने बताया ‘काला अध्याय’ : संजय शर्मा

December 11, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

283

Recent News

Diwali included in UNESCO's list of Intangible Cultural Heritage

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया

2025/12/11 02:45:32pm
PM pays tribute to Shri Pranab Mukherjee on his birth anniversary

प्रधानमंत्री ने श्री प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

2025/12/11 02:28:24pm
PM Modi pays tribute to the great poet Subramania Bharati on his birth anniversary

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

2025/12/11 02:13:49pm
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भाजपा ने बताया ‘काला अध्याय’ : संजय शर्मा

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भाजपा ने बताया ‘काला अध्याय’ : संजय शर्मा

2025/12/11 01:53:44pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    446
    4004
    Visitors Today
    2338656
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us