धर्मशाला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार दोपहर बाद का जिला मुख्यालय धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री सुक्खू का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला धर्मशाला के सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया, जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का रात्रि विश्राम रहने वाला है।
धर्मशाला पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी के भी स्टार प्रचारक जल्द चुनाव प्रचार करने के लिए हिमाचल प्रदेश में आने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार अच्छा चला हुआ है। लोग भी अब भाजपा पार्टी के असली चेहरे से वाकिफ हो रहे हैं।
बता दें कि 1 जून को हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं और ऐसे में दोनों पार्टियों ने चुनाव प्रचार करने के लिए अपनी कमर कसी हुई है। एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए खुद मंडी आ रहे हैं वहीं अब कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी जल्द हिमाचल प्रदेश की ओर अपना रुख करने वाले हैं।