पालमपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि छोटे से चण्डीगढ़ के एक छोटे से चुनाव के कारण पूरे भारत में भाजपा का सिर नीचे हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय से लेकर प्रमुख मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है।
उन्होंने कहा चण्डीगढ़ में जिन्होंने भी यह सब किया है वे भाजपा के नही हो सकते, उनके विरूद्ध अतिषीध्र कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। वे भाजपा के मित्र नही भाजपा के षत्रु है।
शांता कुमार ने कहा आज भाजपा के प्रयास से पूरा भारत राम मय हो रहा है। राम की अयोध्या पूरे विष्व का महातीर्थ बन गई हैं। लोक सभा चुनाव में इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़कर नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे है।
भारत विकास की ऊंच्चाईयों को छू रहा है। इस प्रकार के वातावरण में चण्डीगढ़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को अतिषीघ्र दोशियों के विरूद्ध ऐसी कार्यवाही करनी चाहिए कि भविश्य में कहीं पर कोई ऐसा साहस न करे।