शिमला : देवभूमि स्वर्ण संगठन की कुल्लू से शुरू हुई अन्न त्याग तिरंगा यात्रा शिमला पहुंची। संगठन ने चौड़ा मैदान में स्वर्ण आयोग के एक्ट को विधान सभा से पारित करने को लेकर आवाज बुलंद की। सवर्ण संगठन ने सरकार से मांग की है कि उनके साथ समाज में भेदभाव हो रहा है। वर्तमान सरकार अगर स्वर्ण समाज के लोगों की मांगे नही मानती है तो वे आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने मांग कि है सामान्य आयोग के गठन ,EWS में संशोधन के साथ प्रदेश में भांग की खेती को लीगल किया जाये ।
देवभूमि स्वर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी से कुल्लू से शुरू हुई यात्रा शिमला पहुंची हैं। संगठन मांग करता है कि स्वर्ण आयोग एक्ट को विधान सभा से पारित किया जाए, भर्तियों में सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव हो रहा है। EWS में प्रदेश सरकार संशोधन करें। पिछली सरकार ने इसमें कुछ संशोधन कर लॉलीपॉप देने की कोशिश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने के लिए भांग की खेती को आयुर्वेदिक दृष्टि से कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग आता है लेकिन किसानों के लिए ऐसा कोई लाभ सरकारों की तरफ से नही दिया जाता है। सरकार उनकी मांगो को हल्के में लेती है तो वे यहीं बाबा साहब की प्रतिमा के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।