धर्मशाला : प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि दस वर्ष पूर्व भारत के लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा जब देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को एक सेवक के रुप में देश की सेवा करने का मौका दिया जनता ने वोट देकर देश को एक नई दिशा दी थी वोट देश की नीति और नियत को बदलने के लिए दिया था देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलते देखा है मोदी ने गरीब जनता के लिए जो कार्य किए उसे भी देश की जनता ने महसूस किया देश को दस सालों में कई उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं दुनिया के कई विकसित देश जो भारत से आगे रहते थे, भारत देश को एक नई पहचान मिली है देश की जनता का मन जीतने में मोदी कामयाब हुए वर्ष 2019 के चुनाव में जनता ने जो पुनः निर्णय लिया उसका मकसद देश को एक नई उंचाई पर ले जाना था उस मकसक को केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा किया।
https://www.facebook.com/SidhivinayakTimes/videos/1375702753133768/
त्रिलोक कपूर ने कहा आज हर वर्ग बोल रहा है, 2024 में मेरा जो वोट होगा वो नरेंद्र मोदी को होगा उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है आगे कई अधुनिक बदलाव होंगे, जिसका देश की जनता को विश्वास है उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छल के द्वारा बनी सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नही तथा यह छल लोकसभा चुनावों में नही होगा उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल के नेतृत्व में सभी को चुनाव के लिए तैयार किया गया है तथा प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नियत को जनता भलीभांति जान चुकी है, जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले दिनों में भुगतना होगा।