Political News

Welcome to Sidhivinayaktimes, your reliable source for the latest political news and updates from the dynamic landscape of Himachal Pradesh. Whether you're a political enthusiast, a concerned citizen, or simply interested in understanding the political pulse of the region, we are committed to providing you with accurate and insightful coverage. Explore our comprehensive content, meticulously curated to keep you informed and engaged with all things related to Himachal Pradesh politics. कांग्रेस की अन्तर्कलह हिमाचल की राजनैतिक अस्थिरता का कारण : महेंद्र धर्मानी हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता जो आज बनी है उसके लिये पूरी तरह से सुखु सरकार व कांग्रेस पार्टी को दोषी व जिम्मेवार मानती है।प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने कहा कि कांग्रेस की अन्तर्कलह, विधायकों की नाराजगी, मन्त्री द्वारा पीड़ा व दर्द बताना, मंडी के बल्ह के पूर्व विधायक,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष द्वारा सरकार का विरोध, दर्शाता कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से यहीं आभास होता है कि कांग्रेस में आपकी लड़ाई चरम पर है उनके कारण यह राजनीतिक स्थिति आज प्रदेश में बनी है। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के समय सुखु सरकार के एक महत्वपूर्ण मंत्री द्वारा त्यागपत्र की घोषणा, मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली की आलोचना तथा अपने परिवार की कांग्रेस में हो रही उपेक्षा के आरोप ये सिद्ध करते हैं कि प्रदेश की सुखु सरकार अपने राजनीतिक अंतर्द्वंद के कारण संकट में है । जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से सरकार व कांग्रेस पार्टी की है । सरकार के मंत्री व विधायकों द्वारा अपनी उपेक्षा और अनदेखी के आरोपों से सरकार व कांग्रेस संगठन की असलियत जनता के सामने आ गई है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने सुखु सरकार पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की खींचतान व विधायकों की उपेक्षा से आज प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा हुआ है और सुखु सरकार अपना विश्वास खो चुकी है और अल्पमत में आ गई है । महेंद्र धर्मानी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया कि मुख्यमंत्री के जिला के तीन विधायक और उपमुख्यमंत्री के जिला के दो विधायक सरकार की कार्य प्रणाली से नाराज होकर सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि विधायक बड़ी संख्या में सरकार से नाराज हैं । उन्होंने कहा कि सरकार विधायकों और आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है । आज प्रदेश में पैदा हुए राजनीतिक संकट और सरकार के अल्पमत में आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से पंगु हो गया है । महेंद्र धर्मानी ने कहा कि झूठ की गारंटीयों के सहारे सत्ता में आई सुखु सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है । सरकार में जनता ही नहीं मंत्री, विधायकों का विश्वास भी हो चुकी है । सुखु सरकार सत्ता में रहने का अपना नैतिक अधिकार पूर्ण रूप से खो चुकी है मंत्री व विधायकों की अपेक्षा नाराजगी और खड़े किए गए प्रश्न सरकार की कार्य प्रणाली की तस्वीर को उजागर करते है । महेंद्र धर्मानी ने कहा कि 14 माह के अंदर सुखु सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है और वह सरकार में रहने का अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है सरकार अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है सुखु सरकार अपनी पार्टी की अंतर्कलह और खींचतान से जनता में विश्वास हो चुकी है । उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 34 मत प्राप्त करके विजय प्राप्त करना यह साबित करता है कि सुक्खू सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों में विरोध है सुखु सरकार अपनी पार्टी के अंतर्द्वंद और विरोध से अल्पमत में आकर अपना सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है ।

कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया : बिंदल

सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन...

Read more

कॉंग्रेस प्रत्याशियों और घोषणापत्र पर कर रहीं भ्रामक बयानबाजी:कुलदीप सिंह राठौर

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय...

Read more

कांग्रेस की सरकार बनते ही खत्म होगी अग्निवीर योजना: आनंद शर्मा

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान मोदी सरकार पर हमना बोलते...

Read more

जसवां:परागपुर : पूर्व उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर के साथ सिद्धिविनायक टाइम्स की सीधी बातचीत

जसवां:परागपुर : पूर्व उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर के साथ सिद्धिविनायक टाइम्स की...

Read more

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध- राजीव बिंदल।

भाजपा लगातार कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सवाल खड़े कर रही है। शिमला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...

Read more

मुख्यमंत्री और विक्रमादित्य सिंह जनजातिय क्षेत्र भरमौर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे

लोकसभा चुनाव लेकर कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।पिछले...

Read more

कंगना रणौत ने सुंदरनगर के निहरी में चाय बना कार्यकर्ताओं को पिलाई

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में आयोजित जनसभा में पहुंची मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रणौत का भव्य स्वागत...

Read more

1500 के फॉर्म की रद्दी उठाने का ठेका कौन से कबाड़ी को देने जा रहे मुख्यमंत्री? : राजीव बिंदल

हमीरपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा...

Read more

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने केंद्र से दी गई आपदा राशि भी पूरी नहीं खर्ची : भट्ट

शिमला, भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा एवं पर्यटन अजय भट्ट ने कसुम्पटी पन्ना प्रमुख सम्मेलन में...

Read more
Page 29 of 62 1 28 29 30 62
  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

Recent News

advanced-floating-content-close-btnContact Us