सिरमौर।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा ने दो सड़का से नाहन तक एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में निकली गई बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य सिरमौर जिला की जनता और विशेष कर युवा शक्ति का आभार व्यक्त करना था।
रणवीर ठाकुर ने कहा कि अथक प्रयासों से सिरमौर जिला की पांचों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भारी मतों से लीड प्राप्त हुई है। आभार बाइक रैली के समापन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की।
इस मौके पर विनय गुप्ता ने बताया कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है जिससे भाजपा युवाओं में जोश है और आज इसी कड़ी में यह आभार रैली आयोजित की गई है। इस बाइक रैली में जिला भर से लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के कड़े परिश्रम और दिन-रात मेहनत के कारण सिरमौर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली है और इसके लिए उन्होंने सिरमौर की जनता का आभार व्यक्त किया है।