सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान समाज सुधार से जुड़े विषयों, विशेष रूप से नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि डेरा ब्यास द्वारा समाज को नशे से दूर रखने और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और पंजाब जैसे राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/insecure-punjabhagwant-mann-govt-guru-ravidas-teaching-reflection/
उन्होंने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जैसे आध्यात्मिक मार्गदर्शकों के नेतृत्व में समाज में सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है, जिससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। डा. शर्मा ने विश्वास जताया कि ऐसे सामाजिक प्रयासों से पंजाब को नशे जैसी गंभीर समस्या से बाहर निकालने में मदद मिलेगी और प्रदेश को विकास की नई दिशा प्राप्त होगी।





















