कुल्लू | 05 मई, 2026
प्रिया शर्मा
प्रिया शर्मा
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का असर देवभूमि हिमाचल में भी साफ देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘भगवा’ रंग में रंगा नजर आया और कार्यकर्ताओं ने आगामी हिमाचल चुनावों के लिए हुंकार भरी।
मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर: अमित सूद
कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा, “शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा ने बंगाल में 34 वर्षों के गढ़ को ध्वस्त कर परचम लहराया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के 23 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।” सूद ने जोश भरते हुए कहा कि बंगाल और असम की इस प्रचंड जीत के बाद अब अगली बारी हिमाचल प्रदेश की है।

पश्चिम बंगाल में गुंडाराज का अंत: विधायक सुरेंद्र शौरी
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने हिंसा और गुंडाराज को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। उन्होंने कहा कि आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ता गर्व महसूस कर रहे हैं। शौरी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा, “2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह आने वाले समय में एक बड़ी जीत की नींव रखेगा।”

इस विजय रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने ढालपुर चौक से लेकर मुख्य बाजार तक विजय उद्घोष किया।