भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व् पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्विनी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की और पंजाब के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष द्वारा आगामी 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक अश्विनी शर्मा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी
गई है।