सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के राज्य सरकार के संकल्प को मजबूती देते हुए एनएसयूआई जिला मंडी द्वारा शुरू किए गए “चिट्टा मुक्त कैंपस” अभियान का शुभारंभ मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला मंडी के अध्यक्ष अनित जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि विधायक संजय अवस्थी और विधायक राकेश कालिया ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री के एंटी-चिट्टा विज़न से प्रेरित है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज परिसरों को नशे से मुक्त रखना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/dda-gave-bjp-a-new-direction-jai-ram-thakur-expresses/
अभियान के तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम, नशा विरोधी शपथ, वॉकथॉन और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले स्कूल स्तर और बाद में कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य के लिए अहम कदम बताया और एनएसयूआई जिला मंडी की टीम को बधाई दी।





















