Thursday, April 2, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Latest News > अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Admin by Admin
2 years ago
in Latest News, National
0

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

21 अक्‍तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्‍त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दैरान मारे गए अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्‍मृति द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्‍ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्‍कृष्‍ट भूमिका का सम्‍मान करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पुलिस स्‍मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक(NPM) देश को समर्पित किया।

यह स्‍मारक पुलिस बलों में राष्‍ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्‍यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्‍य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करता है कि उन्‍हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है। पुलिस स्‍मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी मौजूद है। केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्‍वार्थ सेवा का प्रतीक है। इसी प्रकार ’शौर्य की दीवार’ जिस पर शहीदों के नाम उत्‍कीर्ण हैं, कर्तव्‍य  के पथ पर अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के अचल प्रतीक के रूप में उपस्थित है। यहॉं मौजूद संग्रहालय की संकल्‍पना में भारतीय पुलिस व्‍यवस्‍था के इतिहास और विकास यात्रा के दर्शन होते है। यह स्‍थान पुलिस बल और आम नागरिकों दोनों के मन में एक तीर्थ जैसा आदर रखता है। यह स्‍मारक आम जनता के लिए सोमवार के अलावा अन्‍य सभी दिन खुला रहता है। CAPFs द्वारा प्रत्‍येक शनिवार और रविवार को सूर्यास्‍त से एक घंटा पूर्व यहॉं बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है।

‘पुलिस स्‍मृति द‍िवस’ अर्थात् 21 अक्‍तूबर को देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जबकि मुख्‍य कार्यक्रम राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक में आयोजित किया जाता है, जिसकी अध्‍यक्षता परंपरागत रूप से गृह मंत्री जी द्वारा की जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की  एक संयुक्‍त परेड भी आयोजित की जाती है। गृह मंत्री, गृह राज्‍य मंत्री, सांसदों, CAPF/CPO प्रमुखों द्वारा शहीदों को पुष्‍पांजलि अर्पित की जाती है। इसके पश्‍चात्, गृह मंत्री जी शहीदों को स्‍मरण करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हैं और पुलिस व्‍यवस्‍था से जुड़ी चुनौतियों का उल्‍लेख करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्‍त महानिदेशक, पुलिस अधिकारी तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल होते है। यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्‍स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृह मंत्री जी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्‍न होता है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, आकाशवाणी (AIR) और अन्य मीडिया में प्रसारण के साथ-साथ पुलिस बलों की वेबसाइट पर वेबकास्‍ट भी किया जाता है।

इसके पश्‍चात् 22 से 30 अक्‍तूबर के बीच CAPFs/CPOs द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर विभिन्‍न स्‍मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शहीदों के परिजनों को स्‍मारक पर आमंत्रित करना, पुलिस बैंड डिस्‍पले, मोटर साईकल रैली, शहीदों के निमित्‍त दौड़ आदि का आयोजन करने के साथ-साथ पुलिस बल कर्मियों के बलिदान, शौर्य तथा सेवा को दर्शाने वाली फिल्‍में भी दिखाई जाती है। इस अवधि के दौरान सभी पुलिस बलों द्वारा देश भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Previous Post

अनुराग सिंह ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में 15 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन किया

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक की ‘सपनों का संचय’-डिपोजिट लिंक्ड ऋण योजना का शुभारंभ किया

Admin

Admin

Next Post
मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक की ‘सपनों का संचय’-डिपोजिट लिंक्ड ऋण योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक की ‘सपनों का संचय’-डिपोजिट लिंक्ड ऋण योजना का शुभारंभ किया

Himachal : एसआईटी ने जेई सिविल पेपर लीक मामले की कोर्ट को दी जानकारी, अगली सुनवाई 30 को

Himachal : एसआईटी ने जेई सिविल पेपर लीक मामले की कोर्ट को दी जानकारी, अगली सुनवाई 30 को

लिपिक पद के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में बदलाव करने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं

चंबा के भरमौर में स्कूल के बाहर नशे में धुत पड़ा रहा हेडमास्टर

प्रदेश के शक्तिपीठों में चढ़ा 26.12 लाख का चढ़ावा, पांचवें नवरात्र पर 61 हजार श्रद्धालुओं ने लिया मां का आशीर्वाद

प्रदेश के शक्तिपीठों में चढ़ा 26.12 लाख का चढ़ावा, पांचवें नवरात्र पर 61 हजार श्रद्धालुओं ने लिया मां का आशीर्वाद

चुनौतियों से निपटेंगे ड्रोन : ड्रोन पायलट को कॅरिअर बनाने की तैयारी

ड्रोन ने 14 हजार फुट ऊंचाई पर पहुंचाई दवाई

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM शांता कुमार की कड़ी आपत्ति, बताया पारिवारिक मूल्यों के लिए खतरा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM शांता कुमार की कड़ी आपत्ति, बताया पारिवारिक मूल्यों के लिए खतरा

April 1, 2026
प्रवासी मजदूर नजदीकी थाने में करवाएं अपने दस्तावेजों की जाँच – जिला दण्डाधिकारी

प्रवासी मजदूर नजदीकी थाने में करवाएं अपने दस्तावेजों की जाँच – जिला दण्डाधिकारी

April 1, 2026
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमला इत्तेफाक नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत: जाखड़

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमला इत्तेफाक नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत: जाखड़

April 1, 2026
कार्यवाहक डीजीपी और बिगड़ती कानून व्यवस्था—कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल : रणधीर शर्मा

पंचायती राज चुनाव टालने की साजिश—संविधान की अवहेलना कर रही कांग्रेस सरकार: रणधीर शर्मा

April 1, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

284

Recent News

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM शांता कुमार की कड़ी आपत्ति, बताया पारिवारिक मूल्यों के लिए खतरा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर पूर्व CM शांता कुमार की कड़ी आपत्ति, बताया पारिवारिक मूल्यों के लिए खतरा

2026/04/01 09:27:13pm
प्रवासी मजदूर नजदीकी थाने में करवाएं अपने दस्तावेजों की जाँच – जिला दण्डाधिकारी

प्रवासी मजदूर नजदीकी थाने में करवाएं अपने दस्तावेजों की जाँच – जिला दण्डाधिकारी

2026/04/01 09:22:39pm
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमला इत्तेफाक नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत: जाखड़

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर हमला इत्तेफाक नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत: जाखड़

2026/04/01 09:19:25pm
कार्यवाहक डीजीपी और बिगड़ती कानून व्यवस्था—कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल : रणधीर शर्मा

पंचायती राज चुनाव टालने की साजिश—संविधान की अवहेलना कर रही कांग्रेस सरकार: रणधीर शर्मा

2026/04/01 07:56:50pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    324
    1814
    Visitors Today
    3094130
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us