Sunday, February 15, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन : हेमराज बैरवा

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन : हेमराज बैरवा

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in Hamirpur
0

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त आयोग से 2-2 और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार को यहां हमीर भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को इन सभी 49 भवनों के कार्य अतिशीघ्र शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला के कुल 1351 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 1336 केंद्रों में पेयजल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को शेष 15 केंद्रों को भी अतिशीघ्र नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बिजली बोर्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य संबंधित विभागों को 285 केंद्रों में विद्युत मीटर लगवाने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत और अन्य कार्यों की आवश्यकता है तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूल परिसरों और ग्राम पंचायतों के सामुदायिक भवनों में संचालित किए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा विभाग और पंचायत जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जा सकता है।

शिशुओं का स्वास्थ्य और सही पोषण किसी भी देश के लिए सर्वोपरि

उपायुक्त ने कहा कि शिशुओं के स्वास्थ्य एवं सही पोषण की जिम्मेदारी के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के पास सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि, किसी भी देश या समाज का भविष्य आने वाली पीढ़ी पर ही निर्भर करता है और एक सशक्त पीढ़ी की नींव हमेशा शैशव काल से ही रखी जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में गर्भावस्था से लेकर पहले 2 साल सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं दो वर्षों के दौरान बच्चे के दिमाग और अन्य अंगों का सर्वाधिक विकास होता है। इस दौरान बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में 6 माह से 3 वर्ष तक की आयु के 14452 शिशुओं और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु के 3656 बच्चों तथा 5535 गर्भवती एवं धात्री महिलाआंे को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में इसकी कवरेज अच्छी है, फिर भी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा जनगणना और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का भी अध्ययन करें तथा किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों को भी लाभान्वित करें। जिला में गंभीर रूप से कुपोषित 94 बच्चों और मध्यम रूप से कुपोषित 322 बच्चों की स्थिति पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित सीडीपीओ के पास इन बच्चों की स्थिति एवं पारिवारिक परिस्थितियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा इनकी नियमित माॅनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित होना चाहिए।

पूरक पोषाहार में शामिल किए जाएंगे पारंपरिक व्यंजन और मोटा अनाज

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के सही पोषण के लिए उनके आहार में पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन और मोटा अनाज भी शामिल किया जाएगा। इसके जिला हमीरपुर में एक विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के लड्डू और चूरमा इत्यादि देने की व्यवस्था की जा रही है। इनकी सामग्री सीधे स्थानीय किसानों से खरीदने के लिए उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने बैठक में बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महिला स्वरोजगार, वन स्टाॅप सेंटर, मिशन शक्ति और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को इन सभी योजनाआंे का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के पास वन स्टाॅप सेंटर के भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने विभिन्न योजनाआंे का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स

Next Post

सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती : जयराम ठाकुर

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती :  जयराम ठाकुर

सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती : जयराम ठाकुर

2030 तक चंडीगढ़ कार्बन न्यूट्रल, प्रशासन लाया ईवी नीति लॉन्च

2030 तक चंडीगढ़ कार्बन न्यूट्रल, प्रशासन लाया ईवी नीति लॉन्च

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी आदत है कि जब इन्हें सामान्य जनमानस को बरगलाना होता है : डाॅ0 राजीव बिन्दल

कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी आदत है कि जब इन्हें सामान्य जनमानस को बरगलाना होता है : डाॅ0 राजीव बिन्दल

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

February 14, 2026
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

February 13, 2026
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

February 13, 2026
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

February 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

201

Recent News

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

भवानी सिंह पठानिया का प्रकृति प्रेम, हिमाचल में RDG बंद पर सियासी बवाल

2026/02/14 08:33:39am
14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

14th Dalai Lama Returns to Dharamshala After Two-Month Stay in South India

2026/02/13 09:47:54pm
Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

Mid-Day Meal Worker Murdered on School Premises in Kangra; Accused Arrested Within 30 Minutes

2026/02/13 09:44:45pm
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

2026/02/13 11:13:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    486
    4008
    Visitors Today
    2749291
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us