हमीरपुर:
ओमान तट के पास हुए एक हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक आदित्य शर्मा की दुखद मौत हो गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुमन भारती ने कहा कि अमेरिका के द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इस तरह मर्चेंट शिप पर हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने इस घटना को देश के ऊपर एक बहुत बड़ा हमला बताते हुए कहा कि जो लोग और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को चलाने वाले जहाजों पर काम करने वाले निर्दोष जवानों को निशाना बना रहे हैं, उन्हें कड़ा जवाब देने की सख्त जरूरत है।
सुमन भारती ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि इतनी बड़ी घटना बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार की ओर से अभी तक पीड़ित परिवार को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि वह बिना किसी देरी के इस संवेदनशील मामले में राजनयिक स्तर पर कड़े कदम उठाए और शहीद नाविक आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक घर पहुंचाने के लिए काम करे ताकि शोकाकुल परिवार गरिमापूर्ण तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर सके।