पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर नड्डा का आभार जताया। ढिल्लों ने कहा कि वह महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन मॉडल पर चलते हुए पंजाब के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बठिंडा एम्स के लिए धन्यवाद दिया और फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के काम को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। अपने दिल्ली दौरे में उन्होंने अमित शाह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की है।





















