मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी, अभिनेत्री और नाटककार कीर्ति जैन थीं। वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पूर्व निदेशक भी रह चुकी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन और कला के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। इस भव्य संगीत नाटक ‘फेम’ के मंचन में ऑकलैंड हाउस स्कूल और बिशप कॉटन स्कूल के छात्रों ने मिलकर काम किया। तीन दिनों तक चले इस विशेष आयोजन का मंचन 16 मई को ऑकलैंड हाउस सभागार, 17 मई को बिशप कॉटन स्कूल और 19 मई को ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हुआ। नाटक ने युवाओं के सपने, संघर्ष और कला के प्रति उनके जुनून को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारा।




















