Your Content Goes Here
कुल्लू जिले के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन चुनावी हलचल काफी तेज रही। गुरुवार को जिले के विभिन्न निकायों में कुल 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद कुल्लू में सबसे अधिक 14 नामांकन पत्र भरे गए, जबकि नगर पंचायत निरमंड में 7 और नगर पंचायत भुंतर में 6 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके अतिरिक्त नगर परिषद मनाली में 3 और नगर पंचायत बंजार में 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि नामांकन के पहले दिन बुधवार को 23 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे, जिसे मिलाकर अब तक कुल नामांकनों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। मनाली में जहां पहले दिन सन्नाटा रहा था, वहीं दूसरे दिन वहां भी नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है।





















