पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि 1 मई का विशेष विधानसभा सत्र केवल अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश है। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस सत्र में सरकारी कर्मचारियों के ₹15,000 करोड़ के बकाया महंगाई भत्ते (DA) को 30 जून तक चुकाने की लिखित गारंटी दें। जाखड़ ने सरकार पर मजदूरों को मनरेगा के तहत पूरा काम न देने का आरोप लगाया और कहा कि यह सत्र जनहित के लिए नहीं, बल्कि विश्वास प्रस्ताव के जरिए अगले छह महीने तक अपनी कुर्सी सुरक्षित करने के लिए बुलाया जा रहा है।
















