भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और दावा किया कि बंगाल चुनाव में महिलाएं ही ममता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
राणा ने हमीरपुर बस अड्डा निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 36 करोड़ रुपये में आवंटित कार्य को बिना किसी डेविएशन के 130 करोड़ रुपये तक पहुंचाकर सीधे तौर पर ठेकेदार को लाभ पहुँचाया गया है। नगर निगम चुनावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश कांग्रेस मुक्त होगा और जनता विपक्ष के असली चेहरे को पहचान चुकी है।













