सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में गुटबाज़ी का मुद्दा फिर सामने आया है। बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयान को गलत करार दिया है। नेगी ने कहा कि वे इस बयान से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते और इसे लेकर भ्रम फैल सकता है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/agnihotri-slams-viewing-hrtc-only-through-profit-loss-len/
नेगी ने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो बाहरी राज्यों से होने के बावजूद उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे बयानों से अधिकारी हतोत्साहित हो सकते हैं। बाग़वानी मंत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस अधिकारी के बारे में बात कर रहे हैं।





















