सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि सिख गुरुओं का अपमान और सिखों के मामलों में दखलअंदाजी आम आदमी पार्टी की सिख आस्था के प्रति अनादर को दर्शाते हैं। बाजवा ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह द्वारा विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में जो टिप्पणी की गई, वह न केवल अस्वीकार्य है बल्कि उसका जिक्र करना भी पाप है और इसे मानसिक अस्थिरता का परिचायक बताया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि आतिशी सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए और उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/becomes-a-nightmare-for-banjar-mla-shouri-slams-depts-mismanagement/
इसके अलावा, बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को सिख मर्यादा और अकाल तख्त का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के समक्ष पेश होने के बाद उस दिन हुए घटनाक्रम का लाइव टेलीकास्ट करने की मांग यह दर्शाती है कि भगवंत मान के मन में सिखों की सर्वोच्च संस्था के प्रति कोई सम्मान नहीं है। बाजवा ने कहा कि पंजाब में जन्मे और पले बढ़े भगवंत मान द्वारा बार-बार की जा रही ऐसी बयानबाजी जानबूझकर अकाल तख्त और सिख मर्यादाओं का अपमान है।





















