Sunday, April 19, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Chandigarh > हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : मुख्य सचिव

हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक अभियान : मुख्य सचिव

छह महीनों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 1653 मामले दर्ज किए गए

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Chandigarh, Haryana, Latest News, Video
0

चंडीगढ़।

हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को राज्य में नशे की तस्करी में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एक महीने तक व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने चंडीगढ़ में नार्को समन्वय केंद्र की 8वीं राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस अभियान की सफलता के लिए नागरिक एवं पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य, समाज कल्याण और शिक्षा विभागों के समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। मुख्य सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस अधिकारियों को हरियाणा को नशा मुक्त राज्य बनाने के राज्य सरकार के सपने को साकार करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।

सूचना जुटाने की प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने उपायुक्तों को युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अपने-अपने जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। इसके अलावा, उन्होंने सभी हितधारक विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने और नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कार्य समूह बनाने की भी घोषणा की।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024 के पहले छह महीनों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 1653 मामले दर्ज किए गए हैं और 2196 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। इसी प्रकार, वाणिज्यिक मात्रा के 164 मामले दर्ज किए गए हैं और 258 गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एनडीपीएस मामलों में 428 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन के 8 आदेश पारित किए गए हैं। इसके अलावा, इस अवधि में 12 किलो हेरोइन, 69 किलो चरस, 3440 किलो गांजा, 130 किलो अफीम, 6616 किलो पॉपी स्ट्रॉ और 1,64,790 फार्मास्युटिकल ड्रग्स भी जब्त किए गए हैं। साथ ही, 102 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके 48.34 करोड़ रुपये मूल्य की आपराधिक आय जब्त की गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने हरियाणा के विभिन्न जिला अस्पतालों में 14 नशा उपचार सुविधाएं (ए.टी.एफ.) स्थापित करने की मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत, इनमें से दो नशा उपचार सुविधाएं जिला झज्जर के बहादुरगढ़ और जिला फतेहाबाद के टोहाना में पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में 38 चिकित्सा अधिकारियों ने पी.जी.आई.एम.ई.आर. चंडीगढ़ के मनोचिकित्सा विभाग से छः महीने का ऑनलाइन नशा मुक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया है जिससे प्रदेश में मनोचिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 148 परामर्शदाताओं/सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का प्रस्ताव विचाराधीन है।

बैठक में बताया गया कि जागरूकता फैलाने के लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य टीमों द्वारा स्कूला-कॉलेजों और जेलों के मासिक दौरे किए जा रहे हैं। व्यापक पहुंच और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए ड्रग एनोनिमस संगठनों को भी इन अभियानों में शामिल किया जा रहा है। जेल विभाग ने पिछले एक साल में मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एन.ए.पी.डी.डी.आर.) के तहत प्रदेश की 15 जेलों में 15 नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना और सफलतापूर्वक संचालन किया है। इन केंद्रों ने कैदियों में मादक पदार्थों की लत को दूर करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफ.एस.एल.) और क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (आर.एफ.एस.एल.) में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एच.के.आर.एन.) के माध्यम से प्रयोगशाला सहायकों के 13 रिक्त पदों को भरा गया है। इसके अतिरिक्त, एच.के.आर.एन. के माध्यम से वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों और वैज्ञानिक सहायकों के 87 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है, जिसकी भर्ती प्रक्रिया जारी है। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 70 विद्यार्थी एफ.एस.एल./आर.एफ.एस.एल. में छः महीने तक की इंटर्नशिप कर रहे हैं। सरकार का कुरुक्षेत्र में के-9 प्रजनन-सह-प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों में नशे की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे से निपटने के लिए नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएँ। इन प्रयासों को बल प्रदान करने के लिए, राज्य के विभिन्न स्कूलों में 9306 ‘प्रहरी क्लब’ स्थापित किए गए हैं। ये क्लब स्कूल के आस-पास की निगरानी और जोखिम वाले छात्रों की पहचान करने के लिए उत्तरदायी हैं, जो शुरुआती हस्तक्षेप और रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags: #campaignagainstdrug#Chandigarh#haryana#HaryanaChiefSecretary#NarcoCoordinationCentre#sidhivivinayaktimes#TVSNPrasad
Previous Post

परिवहन मंत्री ने अस्पताल पहुंच बस सड़क दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों का जाना कुशलक्षेम

Next Post

हिमाचल एप्पल को टेलिस्कोपिक कार्टन में बेचा तो चालान काटने की तैयारी : जगत सिंह नेगी

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
हिमाचल एप्पल को टेलिस्कोपिक कार्टन में बेचा तो चालान काटने की तैयारी : जगत सिंह नेगी

हिमाचल एप्पल को टेलिस्कोपिक कार्टन में बेचा तो चालान काटने की तैयारी : जगत सिंह नेगी

13 जुलाई को नतीजे घोषित होने के साथ कांग्रेस के भीतर होगा विस्फोट : डॉ बिंदल

13 जुलाई को नतीजे घोषित होने के साथ कांग्रेस के भीतर होगा विस्फोट : डॉ बिंदल

शिमला में लोकल बस स्टैंड के पास भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, लोगों की परेशानी बढ़ी

शिमला में लोकल बस स्टैंड के पास भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, लोगों की परेशानी बढ़ी

देहरा में हार से पहले बौखलाए सुक्खू, भाजपा प्रत्याशी के पीछे लगाई पुलिस : जम्वाल

देहरा में हार से पहले बौखलाए सुक्खू, भाजपा प्रत्याशी के पीछे लगाई पुलिस : जम्वाल

डिप्टी CM के क्षेत्र में आचार संहिता की अनदेखी, प्रशासन खामोश

कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता का कर रही दुरुपयोग, लोगों को डराया-धमकाया जा रहा : नंदा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

April 18, 2026
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

April 18, 2026
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

April 18, 2026
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

April 18, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

752

Recent News

लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ देश में बने कड़ा कानून: विश्व हिंदू परिषद

2026/04/18 10:02:29pm
कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

कांगड़ा वैली रेल सेवा बहाल हो—चार साल से बंद सेवा से जनता परेशान: हर्ष महाजन

2026/04/18 09:58:57pm
पंचायत चुनाव में नहीं होगा पार्टी सिंबल का उपयोग: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कोलकाता में सुक्खू का बड़ा हमला: तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया विकास की एकमात्र राह

2026/04/18 09:08:55pm
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं के चैहड़ दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

2026/04/18 09:06:57pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    537
    1272
    Visitors Today
    3217336
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us