Friday, July 31, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ : राज्यपाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ : राज्यपाल

शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया राज्यस्तरीय कार्यक्रम, सभी जिला मुख्यालयों पर लोगों ने किया योग

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Hamirpur, Himachal, Kullu, Mandi, Shimla, Solan, Una
0
????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

शिमला/ मण्डी/ ।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रिज पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योग क्रियाएं की। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग में भाग लिया। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व योगमय हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और सम्पूर्ण विश्व इसे अपना रहा है। योग हमें प्राचीन संस्कृति, परम्परा और अध्यात्म से जोड़ता है। यह व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। वर्तमान में अधिकांश बीमारियां मानसिक स्वास्थ्य से संबन्धित होती है और मन को दृढ़ करने के लिए व्यक्ति को जीवन में योगाभ्यास अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की पद्धति है और लोगों को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। यह हमारे जीवन की नकारात्मकता को दूर करने में भी मदद करता है। योग हमें प्रकृति के भी करीब लाता है, जिससे हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर विधायक जे.आर. कटवाल, वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल के विद्यार्थी और गणमान्य लोगों ने यौगिक क्रियाएं की। इससे पहले, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के योगाध्ययन विभाग के डॉ. सत्य प्रकाश पाठक द्वारा राजभवन में आयोजित किए गए योग और ध्यान कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी योगासन किए।

कोर्ट परिसर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

मण्डी। योग दिवस पर शुक्रवार को कोर्ट परिसर मंडी में आयुष विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश मण्डी सहित अन्य न्यायधीशों व कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट नितिन कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (POCSO) शीतल शर्मा, सिनियर सिविल जज एवं सीजेएम सिद्धार्थ सरपाल, सचिव डीएलएसए विवेक कायस्थ, सिविल जज एवं जेएमएफसी-! तृतीय टीना मल्होत्रा व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं योग : अपूर्व देवगन

जिला प्रशासन मण्डी की ओर से आयुष विभाग के सहयोग से शुक्रवार को सेरी मंच पर 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने की। आयुष विभाग से डॉ. प्रिया पाठक, अशोक कुमार व प्रजापति ब्रह्मकुमारी के योग शिक्षकों ने लोगों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। आयुष विभाग से डॉ प्रिया पाठक ने खड़े होकर की जाने वाली योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया, जिसमें मुख्यतः ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन व घुटना चालन शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न योगासनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन व त्रिकोणासन का भी अभ्यास करवाया।
योग दिवस कार्यक्रम में आर्ट आफ लिविंग संस्था के सदस्य, मंडी शहर के स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्कूल व कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व वल्लभ कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर योग साधना कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कालिया ने उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, विभागीय कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व अन्य उपस्थित स्थानीय लोगों का आभार जताया।

स्वयं और समाज के लिए योग

कुल्लू। कुल्लू कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। सभी छात्रों ने ओम जाप, सूर्य नमस्कार आदि क्रियाएं की। योगा क्लब के छात्रों द्वारा योगा डेमोंस्ट्रेशन किया गया । स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार और स्कूल प्रधानाचार्य रीतू चौहान ने योग क्लब के मॉडरेटर्स सुलक्षणा एवं निशा की सराहना की।

आयुष विभाग ने जिले भर में आयोजित किए योगाभ्यास कार्यक्रम

हमीरपुर। जिला आयुष अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने कहा कि आयुष विभाग ने जिले भर में 12 स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए। हमीरपुर के बचत भवन, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कोर्ट कांप्लेक्स हमीरपुर, राजकीय हर्टिकल्चर कालेज नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में ये आयोजन किए गए।

स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं सामाजिक न्याय मंत्री ने आईटीआई में दिया संदेश

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज आयुष विभाग द्वारा आयोजित आई.टी.आई. सोलन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगर सोलन के पार्षद विजय ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा, उपमण्लाधिकारी (ना.) डॉ. पूनम बसंल, सीडीपीओ कविता गौतम, आई.टी.आई के प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टॉफ सदस्य, आयुष विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

सोलन डाक मण्डल ने मनाया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोलन ज़िला के डाक मण्डल के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोलन डाक मण्डल व सोलन मुख्य डाकघर के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर योगाचार्य सीमा ठाकुर ने डाक मण्डल के सभी कर्मचारियों को योग करवाया और नियमित तौर पर योग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल राम देव पाठक ने सभी लोगों को योग करने की सलाह दी।

500 से अधिक लोगों ने सीखे योग के आसन

कुल्लू। विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर कुल्लू के रथ मैदान में जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त कल्लू तोरुल एस रवीश ने शिरकत की। योगाभ्यास कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिले विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के स्वयंसेवियों सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न कर्मचारी अधिकारियों को मिलते हुए कुल 500 से अधिक लोगों ने योग के आसन सीखे। इस आयोजन में नेहरू युवा केंद्र स्वयं सहायता समूह, चामुंडा नर्सिंग संस्थान, क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढालपुर तथा माध्यमिक पाठशाला (बालिका) सुल्तानपुर, पुलिस विभाग, पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ लालचंद, जिला आयुष अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं: पवन शर्मा

हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने शुक्रवार को बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र और अन्य संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक आयुक्त ने कहा कि वर्तमान दौर की भाग-दौड़ एवं व्यस्तताओं से भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। आयुष विभाग की डॉ. चारू शर्मा और पूजा शर्मा ने योगाभ्यास सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देस राज वर्मा सहित डीएसपी सुनील दत्त ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व : जतिन लाल

ऊना। सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। आयुष विभाग ने यह कार्यक्रम एसबीआई, नेहरू युवा केंद्र, केसीसी बैंक और रेडक्रॉस के साझे सहयोग से आयोजित किया था। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा और डॉ. जगजीत कौर ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डौड, रेडक्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक संजू बंगा सहित अन्य अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

Tags: #Governor#internationalyogaday#yogaday#yogainhimachal#yogainkullu#yogainmandi#yogainshimla#yogainuna
Previous Post

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगी हरियाली : समीर रस्तोगी

Next Post

उपचुनाव : हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
उपचुनाव : हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

उपचुनाव : हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

देहरा से मेरा पुश्तैनी रिश्ता, मैं देहरा का दामाद भी : मुख्यमंत्री सुक्खू

देहरा से मेरा पुश्तैनी रिश्ता, मैं देहरा का दामाद भी : मुख्यमंत्री सुक्खू

दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बैजनाथ के शिव मंदिर परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 28, 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

July 28, 2026
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

July 29, 2026
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

July 29, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

840

Recent News

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूल 5 साल में बनेंगे सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुक्खू

2026/07/28 09:32:57pm
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, मिला स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट

2026/07/28 09:29:55pm
KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

KANGRA VALLEY NARROW GAUGE TRAIN OPERATIONS RESUME FROM JULY 29

2026/07/29 03:27:00pm
रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

रणनीतिक संयम की कला: पीएम मोदी के नेतृत्व ने कैसे संभाला नीट संकट

2026/07/29 03:27:54pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    292
    1400
    Visitors Today
    4564132
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us