Saturday, November 7, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > जाँच से क्यों भाग रहे अरविंद केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

जाँच से क्यों भाग रहे अरविंद केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

Admin by Admin
3 years ago
in National
0

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से वार्तालाप की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार ईडी के समनों की अनदेखी के प्रश्न पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बड़ी बड़ी बातें करते थे वे आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ईडी के पांच समनों की लगातार अनदेखी के बाद अब अदालत को दखल देकर उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहना पड़ा है। आखिर कब तक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचते रहेंगे? कब तक ईडी के जांच से बचते रहेंगे?”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “केजरीवाल जी कोर्ट में जाकर सच बोलना। अपनी झूठ बोलने वाली आदत और झूठे आरोप लगाने वाली आदत को मत अपनाना। क्योंकि पहले भी आपने कई बार लोगों पर झूठे आरोप लगाए हैं और फिर कोर्ट में जाकर उनसे माफी मांगी है। आपने जिन-जिन को ईमानदारी के सर्टिफिकेट दिए, उनमें से एक को भी कोर्ट से बेल नहीं मिल रही। यह एक प्रकार से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर मोहर लगाता है।”

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने पूछा की क्या ये संयोग है या प्रयोग है?

उन्होंने कहा, “एक के बाद एक कांग्रेस के साथी दल भारत विरोधी बयान दे रहे हैं। भारत के टुकड़े करना चाह रहे हैं। क्या यह संयोग है या प्रयोग है? यह सवाल हम नहीं पूरा देश पूछ रहा है। राहुल गांधी जेएनयू जाकर भी भारत के टुकड़े टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों के साथ खड़े होते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी बताएं कि वह देश के कितने टुकड़े करना चाहते हैं और किस टुकड़े पर राज करना चाहते हैं?”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना कर तमिलनाडु को मान- सम्मान दिया है। कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। क्या अब सीमा पर लड़ रहे जवान को गोली चलाने से पहले यह देखना होगा कि टैक्स किस राज्य से ज्यादा आया है? क्या कोविड का मुफ्त टीका लगवाने से पहले गरीब को यह सोचना चाहिए कि इसके पैसे किस राज्य के टैक्स पेयर ने दी है? क्या जरूरी मुफ्त अनाज पाने वाले जरूरतमंदों को सोचना पड़ेगा कि इसके पैसे किस राज्य से आए हैं? आखिरकार देश को टुकड़ों में बांटने की राजनीति कांग्रेस क्यों कर रही है? कांग्रेस कभी भारत के दक्षिणी राज्य के एक मुख्यमंत्री के बेटे को आगे कर उससे सनातन विरोधी बयान दिलवाती है, कभी हिंदी के खिलाफ और फिर कभी हिंदू के खिलाफ तोड़ने वाले बयान दिलवाती है।”

इंडी गठबंधन पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “एक साथ आने वाले सारे विपक्षी अपने काले कारनामों को छुपाने हेतु एकत्रित हुए हैं। अरविंद केजरीवाल को अपना भ्रष्टाचार छुपाना है। कर्नाटक में कांग्रेस की सारी गारंटियाँ फेल हो चुकी हैं और लोग उनके खिलाफ गुस्से में है।

इसीलिए वहां के मुख्यमंत्री गलत बयान बाजी करते हैं कि पैसे नहीं हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि उन्होंने कभी सरकारी नौकरी का वादा ही नहीं किया था। मेरा समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से अनुरोध है कि प्रियंका गांधी का बाइट चलाइए जिसमें उन्होंने एक लाख सरकारी नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा किया था।”

अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा लाए जाने वाले श्वेत पत्र के बारे में बोलते हुए कहा, “श्वेत पत्र से कांग्रेस के सभी काले कारनामे और सच्चाई सामने आ जाएगी। अपने 10 साल के कार्यकाल में कांग्रेस देश की साख गिराकर गई थी। कांग्रेस को देखना चाहिए कि मोदी  के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों में कितना मान सम्मान पाया है।

मात्र 10 वर्षों में विश्व की दसवीं लड़खड़ाती और चरमराती अर्थव्यवस्था से भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है। अब हम जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। आज जहां एक ओर सभी राज्यों में कांग्रेस की गारंटियां बुरी तरह से फेल हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर देश में सिर्फ एक ही गारंटी चल रही है और वह है मोदी की गारंटी।”

उत्तराखंड सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून लागू किए जाने पर उत्तराखंड सरकार और वहां के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए  ठाकुर ने कहा, “मैं उत्तराखंड की सरकार और वहां की जनता का आभार प्रकट करता हूं। चुनाव से पहले हमने जनता से वादा किया था कि अगर हम वहां सरकार बनाएंगे तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लायेंगे। जनता ने हमें वोट का आशीर्वाद दिया तो हमने वहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। “हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया, देश के मुस्लिम माता बहनों को ट्रिपल तलाक से निजात दिलाई और आज अयोध्या धाम के भव्य मंदिर में हमारे श्री रामलला विराजमान हैं। यह सब मोदी  की   सरकार में हुआ है। हमने पिछले 10 वर्षों में देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।”

Previous Post

Himachal : 4 महीनों में एक भी स्थाई नौकरी नहीं दे पाई कांग्रेस सरकार :राजीव बिंदल

Next Post

Kangra: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदवां में साइबर अपराध पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Admin

हिमाचल बजट जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व सृजन पर केंद्रित होगा: सीएम सुक्खू

हिमाचल बजट जनता के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व सृजन पर केंद्रित होगा: सीएम सुक्खू

काफ रैली प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बाली

काफ रैली प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बाली

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन

शिवाजी विवि की आरती ने जीता सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक का खिताब

शिवाजी विवि की आरती ने जीता सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक का खिताब

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Scooter Rider Killed in Collision with Private Bus Near Gaggal; NH Blocked for Five Hours

Scooter Rider Killed in Collision with Private Bus Near Gaggal; NH Blocked for Five Hours

October 31, 2026
HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

Bulgarian Paraglider Dies in Dharamshala Crash; British Pilot Rescued, Bir-Billing Flights Suspended

October 26, 2026
Five US Congress Members Meet Dalai Lama in Dharamshala;

Five US Congress Members Meet Dalai Lama in Dharamshala;

October 21, 2026
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

H H the Dalai Lama Congratulated Nobel Peace Laureate Navi Pillay

October 10, 2026

Post View

255

Recent News

Scooter Rider Killed in Collision with Private Bus Near Gaggal; NH Blocked for Five Hours

Scooter Rider Killed in Collision with Private Bus Near Gaggal; NH Blocked for Five Hours

2026/10/31 02:56:30pm
HPCA Reviews Preparations Ahead of IPL Matches in Dharamsala

Bulgarian Paraglider Dies in Dharamshala Crash; British Pilot Rescued, Bir-Billing Flights Suspended

2026/10/26 07:36:42pm
Five US Congress Members Meet Dalai Lama in Dharamshala;

Five US Congress Members Meet Dalai Lama in Dharamshala;

2026/10/21 08:22:21pm
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

H H the Dalai Lama Congratulated Nobel Peace Laureate Navi Pillay

2026/10/10 05:33:26pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    427
    8909
    Visitors Today
    5115239
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us