Saturday, June 28, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • By Election 2024 Updates
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • By Election 2024 Updates
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Latest News > कांग्रेस की विचारधारा ने भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं: मुख्यमंत्री

कांग्रेस की विचारधारा ने भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं: मुख्यमंत्री

Admin by Admin
1 year ago
in Latest News, Political News
0

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव भवन शिमला में आयोजित युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश में ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है, जिनके दो प्रधानमंत्रियों ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जब-जब आघात पहुंचाने का करने का प्रयास किया तब-तब यह पार्टी और मजबूत हुई है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने युवा कांग्रेस के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं भी छात्र राजनीति से निकला और कदम दर कदम आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुख्यमंत्री पद तक पहुंचेंगे, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सोच ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा दिखाई। जबकि आधुनिक भारत की नींव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने रखी और देश में संचार क्रांति लाई। यही वजह है कि आज दुनिया की 30 बड़ी आई टी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने देश में आईआईटी, आईआईएम तथा एम्स आरम्भ किए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता वह समाज विकसित नहीं हो सकता। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 73वें 74वें संशोधन के माध्यम से उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु में अपनी सरकार को चुनने का अधिकार भी राजीव गांधी की सोच ने ही दिया। वहीं मनमोहन सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया।

उन्होंने युवाओं से राजनीति में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि व अपने लक्ष्य तय करें और चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावितों को वर्तमान राज्य सरकार ने 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया तथा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त का मुआवजा 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रूपये किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना लागू की, ताकि बुढापे में कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके। प्रदेश में आपदा के दौरान हर सम्भव सहयोग के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों, युवा कांग्रेस के सदस्यों व सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से इतिहास का सबसे बड़ा 250 करोड़ रुपए का दान एकत्र हुआ।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक माह के अंतिम दो दिनों में लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के लिए राजस्व लोक अदालतें आयोजित कर रही है। इसमें अब तक इंतकाल के 65000 से अधिक तथा तकसीम के चार हजार से अधिक लम्बित मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार गंभीरता से इस दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पिछली सरकार के कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और पेपर बेचे गए। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग गठित किया है, जिसमें भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 21,000 भर्तियां करने जा रही है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अच्छे शासन के लिए अच्छे प्रशासन का होना आवश्यक है। प्रथाओं को तोड़कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने टूटीकंडी बालिका आश्रम का दौरा किया। आवासियों की पीड़ा को समझा और अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए देश का पहला कानून बनाया, जिसके तहत सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया, जिसके तहत उनकी पूरी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत वर्तमान राज्य सरकार 18 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को 2500 रुपए प्रति माह तथा 27 वर्ष तक के बच्चों को 4 हजार रुपए पॉकेट मनी के रूप में दे रही है। उनकी शादी तथा स्टार्ट-अप आरम्भ करने के लिए 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने के साथ-साथ घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी और 3 लाख रुपए आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘सुपर शक्ति शी’ में तीसरा स्थान पाने वाली सभी युवा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने युवा कांग्रेस के डोर-टू-डोर अभियान के तहत विभिन्न पोस्टर भी जारी किए।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन समन्वय से कार्य कर रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए उचित जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का चुनाव ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाएं लड़ती है। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर महापौर चुनाव में यह स्थिति है तो आगामी लोकसभा चुनाव की स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ फैलाने में माहिर है। आने वाले लोकसभा चुनाव का निर्णय जनता करेगी तथा भाजपा के प्रचार प्रसार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर बूथ पर अपनी बात मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एक वर्ष में बेहतर कार्य किया है और इसी रिपोर्ट कार्ड को लोगों के सामने रखा जाएगा। जबकि दस साल पहले भाजपा ने 20 करोड़ नौकरियों का वादा किया था लेकिन मोदी सरकार रोजगार देने में असफल रही है। बेटियों को न्याय दिलाने, अच्छी शिक्षा देने, मजदूरों को हक देने, लोकतंत्र को बचाने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मोदी सरकार नाकाम हुई है।

हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में उपयुक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उनकी जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करेंगे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने युवा कांग्रेस के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने यूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान आरम्भ किया गया है। आगामी 90 दिनों में हिमाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को डेढ़ लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अग्निवीर योजना पर कांगड़ा, मंडी तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी, रवि ठाकुर व भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशैहरी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

Himachal : हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 जिलों के डीसी, 6 जिलों के एसपी समेत कई तबादले

Next Post

भारत सरकार का अन्तरिम बजट पिछले कुछ वर्षो का अत्यन्त महत्वपूर्ण बजट : शान्ता कुमार

Admin

Admin

Next Post
भारत सरकार का अन्तरिम बजट पिछले कुछ वर्षो का अत्यन्त महत्वपूर्ण बजट : शान्ता कुमार

भारत सरकार का अन्तरिम बजट पिछले कुछ वर्षो का अत्यन्त महत्वपूर्ण बजट : शान्ता कुमार

प्रदेश सरकार ने 70 हजार पर्यटकों को किया सुरक्षित रवाना, बिजली, पानी और मोबाइल सेवाएं भी बहाल

अंतरिम बजट लोगों को फंसाने का वित्तीय जाल मात्र है : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में जब आपदा आई तो कहां थे जगत प्रकाश नड्डा: निगम भंडारी

हरित ऊर्जा पहल: पर्यावरण संरक्षण व राजकोष को संबल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

हरित ऊर्जा पहल: पर्यावरण संरक्षण व राजकोष को संबल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रदेश के हर जिला में आयोजित होंगे टूरिज्म फेस्टिवल – आर एस बाली

राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व विधायक आर एस बाली ने की प्रियंका गांधी को हिमाचल से राज्य सभा में भेजने की मांग

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023

शहर में जुलाई में शनिवार से रविवार तक 24 घंटे की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसने लगभग 23 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया

July 9, 2023
Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Deputy CM मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में किया Ex CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
Dalai Lama Extends Birthday Greetings to President Murmu, Expresses Gratitude to India

Dalai Lama Extends Birthday Greetings to President Murmu, Expresses Gratitude to India

June 19, 2025
Tanda is the first state-run medical college to start kidney transplants: Dr Milap

Tanda is the first state-run medical college to start kidney transplants: Dr Milap

May 29, 2025
Truck Crushed by Fallen Tree in Nagarota Bagwan; Two Dead

Truck Crushed by Fallen Tree in Nagarota Bagwan; Two Dead

May 19, 2025
Saina Thakur Tops HPBOSE Class 10 Exams with 99.43%

Saina Thakur Tops HPBOSE Class 10 Exams with 99.43%

May 15, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

दिल्ली विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

262

Recent News

Dalai Lama Extends Birthday Greetings to President Murmu, Expresses Gratitude to India

Dalai Lama Extends Birthday Greetings to President Murmu, Expresses Gratitude to India

2025/06/19 01:45:30pm
Tanda is the first state-run medical college to start kidney transplants: Dr Milap

Tanda is the first state-run medical college to start kidney transplants: Dr Milap

2025/05/29 02:06:38pm
Truck Crushed by Fallen Tree in Nagarota Bagwan; Two Dead

Truck Crushed by Fallen Tree in Nagarota Bagwan; Two Dead

2025/05/19 04:34:12pm
Saina Thakur Tops HPBOSE Class 10 Exams with 99.43%

Saina Thakur Tops HPBOSE Class 10 Exams with 99.43%

2025/05/15 04:49:37pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 7889240270 | 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    228
    1762
    Visitors Today
    1455062
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Call Us

    +91-7889240270

    Contact For News

    Contact For advertise

    Follow Us

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • By Election 2024 Updates
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us





      WhatsApp us