बिलासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत जिले के सभी 14 जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संबंधित उप-मण्डलाधिकारी (SDM) कार्यालयों में जमा किए जाएंगे।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, घण्डालवी, गाहर, कुठेड़ा और ननावां वार्डों के प्रत्याशी घुमारवीं SDM कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगे। बड़गांव, रोहल, जेजवीं और जांगला क्षेत्रों के लिए नामांकन सदर बिलासपुर SDM कार्यालय में लिए जाएंगे। इसी तरह बामटा, बरमाणा, नम्होल और जुखाला के उम्मीदवारों को झंडूता SDM कार्यालय जाना होगा, जबकि स्वाहण और कोटखास वार्डों के नामांकन श्री नैना देवी जी SDM कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे।





















