सोलन, 21 अप्रैल:
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 23 अप्रैल को शिमला में आयोजित होने वाली ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को लेकर मंगलवार को सोलन में भाजपा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने घोषणा की कि इस पदयात्रा में अकेले सोलन जिले से 1500 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कटवाल ने कहा, “कांग्रेस, टीएमसी और सपा जैसे दलों ने हमेशा अपने राजनीतिक स्वार्थ को देश से ऊपर रखा है। इन दलों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयकों को रोककर महिलाओं के अधिकारों के साथ ‘पाप’ किया है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास सुधार-विरोधी रहा है और वह विकास की फाइलों को अटकाने की राजनीति करती आई है।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, रश्मि धर सूद और लखविंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा का लक्ष्य इस पदयात्रा के जरिए जनता के बीच कांग्रेस की ‘महिला विरोधी’ छवि को उजागर करना है।