Tuesday, March 3, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री से स्थापित किया संवाद, लाभान्वित करने के लिए जताया आभार

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री से स्थापित किया संवाद, लाभान्वित करने के लिए जताया आभार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनगढ़ में 6 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित बनगढ़ में पेयजल योजना के सम्वर्धन कार्य का लोकार्पण भी किया

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal
0
ऊना I ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर सहोडां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के तहत उपस्थित हुए लोगों की समस्याओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया और प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 जन समस्याएँ प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आमजन का सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का मौका मिल रहा है तो वहीं उनकी समस्याओं को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुँचे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है।
उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य कास दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इंदिरा गांधी की ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ वाईएस परमार ने भी हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी। हिमालच प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में डाॅ वाईएस परमार ने अहम रोल अदा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में 92 हज़ार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के उपरांत सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया और वर्तमान समय में सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार पकड़ी है और बहुत बडे़ पैमाने पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य के बहुत सारे लोगों ने अपने परिजनों के साथ-साथ बहुत लोग बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 7 लाख रूपये प्रति घर का मुआवज़ा प्रभावितों को दिया जा रहा है ताकि उन्हें जीवन यापन करने के लिए एक छत मिल सके।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहल करते हुए सुख आश्रय योजना शुरू की है जिसके तहत प्रदेश के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को अपनाया है तथा चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है। योजना के तहत निराश्रित बच्चों को कोचिंग, पाॅकेट मनी, घर बनाने के लिए जमीन, उत्सव भत्ता, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का जीरणोद्धार करने के लिए व्यापक कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाकर तैयार किया जाएगा जिसके लिए भूूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही मंदिर निर्माण का कार्य आंरभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी लगाई जा रही। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद, हवन, यज्ञ व जागरण की सुविधाओं को भी आॅनलाईन किया गया है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के सनोली, पूना, बीनेवाल, अजोली मव लूकपूर गांवों को स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से बिभौर साहिब से पानी उठा कर पानी की योजना तैयार की जाएगी ताकि इन पांच गांवों को पीने का पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त इन्हीं पांच गांवों को डेªनेज़ सुविधा से जोड़ने के लिए 65 करोड़ रूपये की लागत से डेªनेज़ प्रणाली तैयार की जाएगी। ऊना में डेªनेज़ सिस्टम की योजना तैयार करने के लिए 19 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही सरकारी की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को ओपीसी से लाभान्वित किया है ताकि बुढ़ापे के समय कर्मचारी अपना जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यहां लोगों की मौके पर समस्याएं सुनी जा रही है वहीं उनकी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगांे को मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों ने किया संवाद 
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सीधा संवाद स्थापित कर प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी गांव बसदेहड़ा की कुमारी निकित़ा जोकि बीकाॅम द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने बताया कि बीकाॅम की पढ़ाई के लिए उन्हें 26 हज़ार रूपये एक साल की फीस और पाॅकेट राशि 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें योजना के तहत 25 हज़ार रूपये काॅलेज फीस और हर माह पाॅकेट मनी 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया।
चड़तगढ़ की लता देवी, बहडाला के अतुल कुमार व बहडाला के अमरजीत को प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः निर्मित करने के लिए प्रदान की गई आर्थिक सहायता के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
सरकारी योजनाओं बारे किया जागरूक, प्रचार-प्रसार सामग्री भी की वितरित
सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया तथा प्रदेश सरकार की एक साल पूर्ण होने पर प्रकाशित उपलब्धियों पर आधारित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई जिससे लोगों द्वारा काफी सराहा गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मैगा स्वास्थ्य शिविर में 364 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया तथा ब्लड शुगर के 145, हाई ब्लड शुगर के 45, छाती एक्सरे के 25 टेस्ट किए गए है। आयुष विभाग द्वारा 200 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की व दवाईयों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त 30 आधार कार्ड, 15 आभा आईडी व 5 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम में एचआरटीसी विभाग द्वारा 17 सम्मान कार्ड, 13 स्मार्ट कार्ड  व 15 ग्रीन गार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश महासचिव कांग्रेस संजीव कँवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत मान, महासचिव वहन पुरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सहोड, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस रजनीश कुमार, अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, महासचिव युवा कांग्रेस हरपाल सिंह, एनएसयूआई चाँद ठाकुर, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा रवि बस्सी, ब्लाॅक अध्यक्ष हरोली विनोद विट्टू, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Previous Post

बीजेपी जनता को केंद्रीय विश्व विद्यालय के ऊपर गुमराह कर रही : डॉ राजेश शर्मा

Next Post

Himachal : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Admin

Admin

Next Post
Himachal : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Himachal : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

लाइव वीडियो: भारत गणतंत्र दिवस परेड 2024 | इंडिया गेट | कर्त्तव्य पथ |

लाइव वीडियो: भारत गणतंत्र दिवस परेड 2024 | इंडिया गेट | कर्त्तव्य पथ |

सड़क हादसे में गई पति पत्नी की जान, पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

सड़क हादसे में गई पति पत्नी की जान, पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

सूद सभा धर्मशाला का वार्षिक परिवार मिलन समारोह रविवार को राय बहादुर जोधामल डिपो बाजार सराय में होगा

सूद सभा धर्मशाला का वार्षिक परिवार मिलन समारोह रविवार को राय बहादुर जोधामल डिपो बाजार सराय में होगा

द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के जवानों द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार हासिल किया

द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के जवानों द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार हासिल किया

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

440

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    328
    4686
    Visitors Today
    2870033
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us