चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव और पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़ ने आज भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को भाजपा की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाकर पंजाब को खुशहाल बनाने में अपना योगदान दे।
उन्होंने ने कहा कि पंजाब और देश की खुशहाली के लिए जरूरी है कि देश और प्रदेश की सत्ता की सेवा करने की जिम्मेदारी भाजपा के पास हो। इसलिए युवा मोर्चा की सभी टीमें आज से ही पंजाब की आने वाली लोकल और लोकसभा के चुनावो की तैयारियों में जुट जाएं और अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क करें , उनके हर दुख-सुख में हमेशा शामिल रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।
प्रशासन उनकी बात न सुने तो धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज न करे। बराड़ ने कहा कि आगामी लोकसभा में 13 की 13 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में नौजवान अपनी अहम भूमिका निभाएं ।