ट्राइबल एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों में टिकट का आवेदन किया। उन्होंने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक प्रदेश है, जिसमे बहुत से लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने आवेदन में देरी का कारण बताते हुए कहा कि वह चुनावों में खड़े होने से पहले धर्मशाला का भ्रमण कर रहे थे। जिस बीच उन्होंने यहां लोगो की समस्याओं को करीब से जाना। सत्ता में आने के पश्चात उनका विशेष ध्यान यहां कृषि विकास पर रहेगा। क्योंकि, यहां के लोग आज भी पुराने ढंगो से ही कृषि कर रहे है और मुश्किल से अपनी आर्थिकता बचाए हुए है। इसके साथ टूरिज्म क्षेत्र को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। आखिर में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले 6 विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें चुनाव महंगे पड़ेंगे।