धर्मशाला।
भाजपा के पुराने नेता विपिन नेहरिया की घर वापसी के बाद अपने गांव में सुधीर शर्मा का प्रचार किया। धर्मशाला उपचुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा की जीत का प्रण लिया है।
बूथ लेवल पर कार्यक्रम का आयोजन कर जहां विपिन नेहरिया ने सुधीर शर्मा का इस्तकबाल किया वहीं अपने वोटर्स से अपील की कि पिछली बार की तरह हमारी टीम इस बार भी काम करेगी। मंच पर बैठे भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के सामने उन्होंने गारंटी दी कि इस बार भाजपा और उन्हें धर्मशाला से लीड दिलाएंगे। हमारा बूथ आपके साथ चलेगा ये हम आश्वस्त करना चाहते हैं…
ज्ञात रहे कि विपिन नेहरिया ने 2022 के विधानसभा चुनाव में आजाद चुनाव लड़ा था। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे थे, लेकिन काफी वोट उन्होंने बटोरे थे। अब 2024 के उपचुनाव में भाजपा ने अपने पुराने लोकप्रिय और गद्दी नेता की घर वापसी करवाई है। ऐसे में विपिन नेहरिया ने मौजूदा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का साथ देने और बूथ लेवल पर उन्हें लीड दिलाने की बात भी कही है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को सुधीर शर्मा का प्रचार और मजबूत बनाने की बात भी कही है।