Saturday, December 6, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > National > अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना मंजूर

अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना मंजूर

योजना का लक्ष्य भारत में पहली बार अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करना

Aniket Soni by Aniket Soni
1 year ago
in National
0

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 7453 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दे दी, जिसमें एक गीगावॉट (गुजरात और तमिलनाडु में से प्रत्येक के तट पर 500 मेगावाट) क्षमता वाली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओंकी स्थापना एवं शुरुआत के लिए 6853 करोड़ रुपए का परिव्यय और अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए लॉजिस्टिक्स संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु दो बंदरगाहों के उन्नयन के लिए 600 करोड़ रुपये का अनुदानभी शामिल है।

यह वीजीएफ योजना 2015 में अधिसूचित राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा नीति के कार्यान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मौजूद विशाल अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता का दोहन करना है। सरकार के वीजीएफ समर्थन से अपतटीय पवन परियोजनाओं से मिलने वाली बिजली की लागत कम हो जाएगी और उन्हें डिस्कॉम द्वारा खरीद के लिए व्यवहार्य बनाया जा सकेगा। जहां ये परियोजनाएं पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से चयनित निजी डेवलपर्स द्वारा स्थापित की जायेंगी, वहीं अपतटीय सबस्टेशनों सहित बिजली उत्पादन संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) द्वारा किया जाएगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, नोडल मंत्रालय के रूप में, इस योजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के साथ समन्वय करेगा।

अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण और इसके संचालन के लिए ऐसे विशिष्ट बंदरगाह संबंधी बुनियादी ढांचे की भी आवश्यकता होती है, जो भारी एवं बड़े आयाम वाले उपकरणों के भंडारण एवंउनकी आवाजाही को संभाल सके। इस योजना के तहत, देश के दो बंदरगाहों को अपतटीय पवन विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतुपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा सहायता प्रदानकी जाएगी।

अपतटीय पवन नवीकरणीय ऊर्जा का एक स्रोत है जो तटवर्ती पवन एवं सौर परियोजनाओं की तुलना में कई लाभ प्रदान करता है, जैसे कि उच्च पर्याप्तता एवं विश्वसनीयता, भंडारण की अपेक्षाकृत कम आवश्यकता और रोजगार सृजन की अपेक्षाकृत ऊंचीसंभावनाएं। अपतटीय पवन क्षेत्र के विकास से निवेश आकर्षित करने, स्वदेशी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं के विकास, मूल्य श्रृंखला में रोजगार के अवसरों के सृजन और देश में अपतटीय पवन के लिए प्रौद्योगिकी विकास से संपूर्ण अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। यह भारत के ऊर्जा संबंधी बदलावों से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने में भी योगदान देगा।

एक गीगावॉट क्षमता वाली अपतटीय पवन परियोजनाओं के सफलतापूर्वकशुरू होने से सालाना लगभग 3.72 बिलियन यूनिट नवीकरणीय बिजली का उत्पादन होगा, जिसके परिणामस्वरूप 25 वर्षों की अवधि के दौरान 2.98 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के समकक्ष उत्सर्जन में वार्षिक कमी आएगी। इसके अलावा, यह योजना न केवल भारत में अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास कीशुरुआत करेगी बल्कि देश में महासागर आधारित आर्थिक गतिविधियों के पूरक के लिए आवश्यक इकोसिस्टम का निर्माण भी करेगी। यह इकोसिस्टम लगभग 4,50,000 करोड़ रुपए के निवेश से प्रारंभिक 37 गीगावॉट क्षमता वाली अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास कोसहायताप्रदान करेगा।

Tags: #Cabinet#delhi#modicabinet#narendramodi#sidhivinayaktimes#ViabilityGapFunding#WindEnergyProjects
Previous Post

High-Level US Delegation Meets Dalai Lama, Presents Resolve Tibet Act

Next Post

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री सुक्खू

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री सुक्खू

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री सुक्खू

ग्रीष्मोत्सव : दलेर मेहंदी और कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

ग्रीष्मोत्सव : दलेर मेहंदी और कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

3173 महिलाओं के खातों में 1 करोड़ 42 लाख 78 हज़ार 500 रुपए की राशि जारी : डा. निधि पटेल

सरकार दादागिरी और धन बल के आधार पर चुनाव को करना चाहती है हाईजैक : डॉ बिंदल

HIV जागरुकता के संबंध में वर्ष भर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश : राजीव कुमार

HIV जागरुकता के संबंध में वर्ष भर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश : राजीव कुमार

आयुष विभाग बिलासपुर 68 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित करवा रहा योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होंगे कम से कम 4 कार्यक्रम : संजीव कटवाल

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

November 28, 2025
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
BJP spokespersons allege Congress is scared of BJP's massive rally

भाजपा की बड़ी रैली से कांग्रेस घबरा गई: भाजपा प्रवक्ताओं का आरोप

December 5, 2025
India-Russia agricultural cooperation takes a new direction: Several agreements reached at the ministerial meeting

भारत-रूस कृषि सहयोग को नई दिशा: बैठक में कई समझौतों पर सहमति

December 5, 2025
धारा-118 पर CM सुख्खू का खुलासा: संशोधन नहीं, केवल पेनल्टी के साथ समय सीमा विस्तार का प्रस्ताव

लंबित भुगतानों से ठेकेदारों में चिंता, मुख्यमंत्री से 10 जनवरी तक भुगतान का आश्वासन

December 5, 2025
हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

December 5, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

563

Recent News

BJP spokespersons allege Congress is scared of BJP's massive rally

भाजपा की बड़ी रैली से कांग्रेस घबरा गई: भाजपा प्रवक्ताओं का आरोप

2025/12/05 08:30:51pm
India-Russia agricultural cooperation takes a new direction: Several agreements reached at the ministerial meeting

भारत-रूस कृषि सहयोग को नई दिशा: बैठक में कई समझौतों पर सहमति

2025/12/05 08:05:43pm
धारा-118 पर CM सुख्खू का खुलासा: संशोधन नहीं, केवल पेनल्टी के साथ समय सीमा विस्तार का प्रस्ताव

लंबित भुगतानों से ठेकेदारों में चिंता, मुख्यमंत्री से 10 जनवरी तक भुगतान का आश्वासन

2025/12/05 07:47:23pm
हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

2025/12/05 07:40:56pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    284
    1596
    Visitors Today
    2313711
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us