चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग समाज सेवी संदीप उर्फ बॉबी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि भाजपा के भारतरत्न अटल जिला के वार्ड नम्बर 31 सेक्टर 52 में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया ।
जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नव कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में उनका स्वागत किया उन्होंने कहा कि सभी लोग निस्वार्थ भाव से पार्टी में आए है तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। आज पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी में मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2024 में चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट को लगातार तीसरी बार शानदार अंतर से जीतकर पुनः नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। पार्टी में पद आते-जाते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता सदैव रहता है और कभी रिटायर नहीं होता। आज पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलेगा और आज से ये सब भी पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता है। आज की ज्वाइनिंग के लिए अजय शर्मा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के साथ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता शक्ति प्रकाश देवशाली, रवि कांत शर्मा, कुलबीर सिंह, पार्षद मनोज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, उत्तरांचल प्रकोष्ठ संयोजक पप्पू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष ललित हिंदुस्तानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।