सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। उपायुक्त तोरूल रवीश ने शुक्रवार को मनाली के प्रमुख ट्रैफिक और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सुरक्षा दीवार लगाने की संभावना का आकलन करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, यातायात की निर्बाधता सुनिश्चित करने हेतु एडीबी अधिकारियों को अतिरिक्त लेन बनाने पर कार्य करने को कहा गया, ताकि पर्यटक आने-जाने के दौरान वाहनों को अधिक समय तक रुकना न पड़े।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/jai-ram-thakself-reliant-and-richesow-the-hype-is-out/
इसी दौरान उपायुक्त ने वोल्वो बस स्टैंड के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए बीएसएनएल अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनाली रमन शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू रोहित शर्मा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।




















