भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल शाहपुर ने रविवार को शाहपुर बाजार में नमो टी स्टाल लगाया,जिसमे लोगों को चाय वितरित करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया,इस कार्यक्र्म में भाजपा युवा मोर्चा मंडल शाहपुर के अध्यक्ष अरुण कौशल,पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी,शाहपुर से भाजपा नेता कमल शर्मा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा शाहपुर के मंडल अघ्यक्ष अरुण कौशल ने बताया की आज शाहपुर बाजार में नमो टी स्टाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,सभी लोगों को चाय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों बारे जानकारी दी गई,उन्होंने बताया की भारतीय युवा मोर्चा का माइक्रो डोनेशन कैंप भी चला हुआ है,जिसमे लोगों द्वारा अपनी इच्छानुसार चंदा दिया जा रहा है,इसके साथ साथ नमो ऐप्प का भी प्रचार भी इस कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है।
वहीं पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया की युवा मोर्चा को ये कार्यक्रम सौंपा गया था नमो टी स्टाल , उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनाव भी होने वाले है और विकसित भारत संकल्प पत्र की भी बात साथ साथ चल रही है क्योंकि मोदी जी का ध्येय है की जो भी काम किया जाए बो जनता के द्वारा जो सुझाव आये देश के लोग जो सुझाव दे उसी को क्रियान्वित करेंने का भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है,उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों बारे लोगों को बताया जा रहा है