धर्मशाला: खालिस्तानी नारे लिखने वालों पर कांगड़ा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कांगड़ा SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गुड़गांव पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है जिनकी सूचना अभी कांगड़ा पुलिस को मिली है।
कांगड़ा में भी खालिस्तानी स्लोगन इत्यादि लिखने की गतिविधियां सामने आई थी जिसको लेकर यहां से पुलिस टीम गुड़गांव भेजी जाएगी। जिसमें कांगड़ा पुलिस पहले इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी और अब इस मामले के तार किस प्रकार से इन संदिग्ध व्यक्तियों के साथ जुडे हैं उनपर यह टीम जांच करेगी। https://www.youtube.com/watch?v=wzhf4oXgYAk