सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मंडी में आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला और जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को भ्रमित करने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लगातार अफ़वाहों और झूठ का सहारा ले रही है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी अधूरी गारंटियों, बिगड़ती आर्थिक स्थिति और ठप विकास कार्यों से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराने की राजनीति कर रही है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/veterinarians-new-discoverybecome-productive-again/
उन्होंने कहा क केंद्र सरकार की नीतियों से पर्वतीय राज्यों को लगातार लाभ मिल रहा है और टैक्स में राज्य हिस्सेदारी बढ़ना इसका प्रमाण है। बाद में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आत्ममंथन की सलाह देते हुए कहा कि बार-बार केंद्र पर आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, संस्कृत सदन में सराज छात्र कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर भावुक हो गए और सराज क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को याद करते हुए उन्होंने युवाओं से क्षेत्र के पुनर्निर्माण और विकास में सहयोग का आह्वान किया।





















