सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। काँगड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाल ही में राज्य विधानसभा का दौरा किया और वहां चल रही कार्यवाही का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से भेंट की और संसदीय प्रणाली, संविधान, स्पीकर के कर्तव्य तथा मंत्रीमंडल की शक्तियों पर कई प्रश्न पूछे। पठानियां ने छात्रों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार विधानसभा तथा लोकसभा लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं, और संविधान के अनुसार कानून बनाने का अधिकार इन्हीं संस्थाओं को प्राप्त है।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/jayanti-celebrations-concludecollege-dharmaala/
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत यही है कि युवा पीढ़ी इसमें रुचि ले रही है और संसदीय प्रक्रिया को समझ रही है। पठानियां ने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को सदन की कार्यवाही का अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।


























