Friday, May 22, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Solan > Solan Latest News : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना मुकेश अग्निहोत्री

Solan Latest News : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना मुकेश अग्निहोत्री

Admin by Admin
2 years ago
in Solan
0

Solan Latest News : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह योजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक पर्यटक स्थलों से सभी को रू-ब-रू करवाने में सहायक बनेगी। उप मुख्यमंत्री गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश में स्थित एवं अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने-जाने की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से अयोध्या, नालागढ़ से वृदंावन तथा बद्दी से अमृतसर तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर यह सुनिश्चित बना रही है कि हमारी विरासत संरक्षित रहे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्पराओं के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है और हमारी संस्कृति इस दिशा में सहायक बन सकती है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेला समूचे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता हैं। इस मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले एवं उत्सव मेलजोल एवं मनोरंजन के प्रमुख साधन थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित एवं एक समान विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों को प्रदेश सरकार ने गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने ट्रक संचालकों का आह्वान किया कि वे 31 मार्च तक पुराना कर जमा कर लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि नई सरकार ने विभिन्न माध्यमों से प्रदेश की आय वृद्धि के लिए कार्य किया है। केवल परिवहन विभाग को ही नवीन योजनाओं के माध्यम से 800 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

मुकेश अग्निहोत्री ने नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में विकास की जानकारी देते हुए कहा कि केवल जल शक्ति विभाग द्वारा ही लगभग 275 करोड़ रुपए विभिन्न जल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी तथा समुचित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने मेला समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस मेले को ज़िला स्तर का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने मेला समिति को मेले के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को देश में अपने औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि जारी की जा रही है।

नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासिचव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी, ग्राम पंचायत किरपालपुर के उप प्रधान मुकेश सैणी, ग्राम पचंायत किरपालपुर के पूर्व प्रधान गुरू प्रताप सिंह, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुल्तार सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान राजू पराशर, पीर स्थान मेला समिति के प्रधान मदन लाल, ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य उजागर चौधरी, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

पूर्ण राज्यत्व दिवस के समारोह का आयोजन 25 जनवरी को प्रदेश सरकार द्वारा धर्मपुर में मनाया जाना प्रस्तावित

Next Post

हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ परफोर्मर पुरस्कार

Admin

Himachal : आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 140 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Himachal : आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 140 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

पंचायत के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार होगा विकास  : बाली

पंचायत के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार होगा विकास : बाली

खेलो भारत द्वारा युवा पखवाड़े के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेलो भारत द्वारा युवा पखवाड़े के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Kangra : जिला के धुंध वाले उपमंडलों  में प्रातः 10:00 बजे खुलेंगे स्कूल : डीसी

Kangra : जिला के धुंध वाले उपमंडलों में प्रातः 10:00 बजे खुलेंगे स्कूल : डीसी

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

May 21, 2026
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

May 21, 2026
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

May 21, 2026
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

May 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

309

Recent News

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

2026/05/21 09:18:50pm
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

2026/05/21 09:16:47pm
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

2026/05/21 09:13:47pm
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

2026/05/21 09:12:00pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1050
    38151
    Visitors Today
    3551663
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us