हिसार के झांसी रानी चौक से रेलवे स्टेशन रोड़ रेलवे की दीवार के साथ स्थित हिसार का झरने को तोड़ने पर तुरन्त रोक लगाकर गोल छोटे सुन्दर पत्थरो को दोबारा झरने पर लगवाने के लिए समाजसेवी योगराज शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा । यह जानकारी हॉकी खेल और खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाज सेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज में दी। समाज सेवी योगराज शर्मा ने कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखे पत्र की प्रतिलिपि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ,हरियाणा विधान सभा के, डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा , हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ,हरियाणा के स्थानीय निकाय राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार सुभाष सुधा नगर निगम, हिसार के पूर्व मेयर गौतम सरदाना, हिसार की आयुक्त, हिसार के उपायुक्त व नगर निगम हिसार के आयुक्त को भेजी।समाज सेवी योगराज शर्मा ने कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखे पत्र में लिखा कि भारत देश में अनेक स्थानों पर बनी पुरानी इमारते किले अन्य पुरानी निर्मित स्थानों को पुरातत्व विभाग संग्रहालय बना कर उन्हे सुरक्षित रख रहा है दूसरी तरफ नगर निगम हिसार ने सौंदरीयकरण के नाम पर कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के प्रयासो से हिसार का बेहतरीन सुन्दर निर्मित ताऊ देवी लाल टाऊन पार्क टीक स्थिति के वॉकिंग ट्रेक , झरने फ्वारे भारत की सुन्दर निर्मित धरोहर को तोड़ने का एताहासिक कार्य किया गया । अब दुसरी हिसार की सुन्दर निर्मित धरोहर स्थल 1994 में नगर परिषद हिसार द्धारा हिसार का बेहतरीन सुन्दर निर्मित झरना जनता को समर्पित झरने को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है अत : झांसी रानी चौक से रेलवे स्टेशन रोड़ रेलवे की दीवार के साथ स्थित 1994 में नगर परिषद हिसार द्धारा हिसार का बेहतरीन सुन्दर निर्मित झरना जनता को समर्पित झरने पर लगे गोल छोटे छोटे सुन्दर दिखाई देने वाले पत्थरो को तोड़ने पर तुरन्त रोक लगाकर दोबारा झरने पर लगे गोल छोटे छोटे सुन्दर दिखाई देने वाले पत्थरो को लगवाने का कार्य करवाए ताकि देश वासियों द्वारा 1947 की आजादी के बाद करवाए गए अपने समय के बेहतरीन सुन्दर निर्मित धरोहर विकास कार्यों बहुत पुरानी इस प्रकार के निर्मित स्थानों को पुरातत्व विभाग संग्रहालय बना कर भविष्य में देश वासियों के लिए सुरक्षित रख सके ।