Saturday, December 6, 2025
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Una > श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 अगस्त से, 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर

श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 अगस्त से, 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर

ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए तैनात की जाएगी रिकवरी वैन

Aniket Soni by Aniket Soni
1 year ago
in Latest News, Una
0

ऊना।

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 5 से 14 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर मंगलवार को माईदास सदन चिंतपूर्णी में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी ऊना को पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे खुला रहेगा। साफ-सफाई के लिए रात्रि के दौरान मंदिर को केवल एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। दोपहर को मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

लंगर लगाने की लेनी होगी अनुमति

जतिन लाल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति संबंधित एसडीएम से मिलेगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान डीएफएससी ऊना खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।

नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई

जतिन लाल ने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, चिमटा, लाउडस्पीकर इत्यादि बजाने और प्लास्टिक व थर्माेकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दस सेक्टरों में बांटा जाएगा क्षेत्र

उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्य बल की टीमें तैनात रहेंगी। वहीं कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए के लिए पुलिस का कमांडो दस्ता भी गठित किया जाएगा। सभी एक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम

जतिन लाल ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा तथा इसे लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।

उपायुक्त ने मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा।

उन्होंने निजी सराय प्रबंधकों को सरायों में अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग को मेलावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत लाइनों का आवश्यक रखरखाव करना सुनिश्चित करने को कहा ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा मेले के दौरान अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें भी लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पीने के पानी के लिए प्याऊ भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल भंडारण टैंकों का क्लोरिनेशन करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: #dcuna#devotees#himachal#ShravanAshtamifair#ShriChintapurnimata#sidhivivinayaktimes#temple#una
Previous Post

जीएमडीए ने विकास कार्यों के लिए 2887 करोड़ के बजट को प्रदान की स्वीकृति : मुख्यमंत्री

Next Post

हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए शुरू होगी नई पहल

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए शुरू होगी नई पहल

हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए शुरू होगी नई पहल

मिशन शक्ति योजना के तहत हरोली में लगाया जागरूकता शिविर

मिशन शक्ति योजना के तहत हरोली में लगाया जागरूकता शिविर

बिलासपुर गोलीकांड : बजरंग दल विद्यार्थी ने पुलिस प्रशासन पर लगाया मामले को दबाने का आरोप

मुख्यमंत्री सुक्खू 11 को करेंगे सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुक्खू 11 को करेंगे सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का शिलान्यास

बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना : मुख्यमंत्री

Rs. 201 crore allocated for Dhagwar milk processing plant: Chief Minister

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

Employees and Pensioners Roar: Strong Warning Issued to Sukhu Government from Dharamshala Police Ground

November 28, 2025
IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

IGMC शिमला में डॉक्टर की मौत पर खड़े हो रहे कई सवाल, पहले भी कई डॉक्टर कर चुके है आत्महत्या

June 30, 2023
Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

Managing good health is crucial for every individual, and for students. : Dr. Ramandeep Dargan

1
कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

कर्मचारीं आंदोलन से विकास कार्य ठप्प, लोगों के प्रति संवेदनहीन है सरकार : महेंद्र धर्माणी

1
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई

1
Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

Team India ICC World Cup Update: धर्मशाला में मधुमक्खियों का कहर, ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान काटा : सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी चोट की आशंका

1
BJP spokespersons allege Congress is scared of BJP's massive rally

भाजपा की बड़ी रैली से कांग्रेस घबरा गई: भाजपा प्रवक्ताओं का आरोप

December 5, 2025
India-Russia agricultural cooperation takes a new direction: Several agreements reached at the ministerial meeting

भारत-रूस कृषि सहयोग को नई दिशा: बैठक में कई समझौतों पर सहमति

December 5, 2025
धारा-118 पर CM सुख्खू का खुलासा: संशोधन नहीं, केवल पेनल्टी के साथ समय सीमा विस्तार का प्रस्ताव

लंबित भुगतानों से ठेकेदारों में चिंता, मुख्यमंत्री से 10 जनवरी तक भुगतान का आश्वासन

December 5, 2025
हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

December 5, 2025
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

1540

Recent News

BJP spokespersons allege Congress is scared of BJP's massive rally

भाजपा की बड़ी रैली से कांग्रेस घबरा गई: भाजपा प्रवक्ताओं का आरोप

2025/12/05 08:30:51pm
India-Russia agricultural cooperation takes a new direction: Several agreements reached at the ministerial meeting

भारत-रूस कृषि सहयोग को नई दिशा: बैठक में कई समझौतों पर सहमति

2025/12/05 08:05:43pm
धारा-118 पर CM सुख्खू का खुलासा: संशोधन नहीं, केवल पेनल्टी के साथ समय सीमा विस्तार का प्रस्ताव

लंबित भुगतानों से ठेकेदारों में चिंता, मुख्यमंत्री से 10 जनवरी तक भुगतान का आश्वासन

2025/12/05 07:47:23pm
हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ मंत्री यादविंद्र गोमा की बैठक

2025/12/05 07:40:56pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    280
    1387
    Visitors Today
    2313502
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2023 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us