Wednesday, March 4, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > By Election 2024 Updates > SC, ST और OBC के आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक भाजपा है

SC, ST और OBC के आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक भाजपा है

SC, ST और OBC के आरक्षण में किसी एक राजनीतिक दल ने डाका डाला है, तो वह कांग्रेस है

SIDHIVINAYAKTIMES by SIDHIVINAYAKTIMES
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Latest News, National
0

असम ,30 अप्रैल 2024, मंगलवार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की गुवाहाटी
में प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु
SC, ST और OBC के आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक भाजपा है
SC, ST और OBC के आरक्षण में किसी एक राजनीतिक दल ने डाका डाला है, तो वह कांग्रेस है
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में SC, ST और OBC का हक मारकर मुसलमानों को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया
देश की मातृशक्ति के साथ खड़ी है भाजपा
अपनी परम्परागत सीटें छोड़कर भाग गया गांधी परिवार
राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाल कर सिर्फ राजनीति का स्तर नीचे गिराया है…

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कांग्रेस सहित इंडी एलायंस द्वारा भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के भ्रामक और फेक ख़बरों को प्रसारित करने को लेकर जम कर हमला बोला। उन्होंने फेक वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की कठोर आलोचना की। प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के समक्ष कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठे और उनके द्वारा दिए गए मूल वक्तव्य का असली वीडियो भी प्रस्तुत किया गया।

श्री शाह ने कहा कि चुनाव के 7 चरणों में से 2 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और भाजपा के आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार भारतीय जानता पार्टी व सहयोगी दल मिलकर पहले दो चरणों में ही 100 से अधिक सीटों पर विजयी होने जा रही है। जनता के आशीर्वाद और समर्थन से एनडीए अपने 400 पार के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भाजपा को बहुत बड़ी चुनावी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में से तीन राज्यों में मतदान हो चुका है और इन राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एनडीए निश्चित रूप से 400 पार का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, एनडीए के 400 पार के लक्ष्य को संविधान बदलने का लक्ष्य बता कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस जनता में अफवाह फैला रही है कि 400 पार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को समाप्त कर देगी। यह दोनों बातें निराधार और तथ्यहीन हैं। इस देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत 2014 और 2019 में भी दिया था। भाजपा 10 वर्षों से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है लेकिन इसका दुरुपयोग कांग्रेस की तरह आपातकाल लगाने और लोकसभा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए नहीं किया। भाजपा ने पूर्ण बहुमत का उपयोग धारा 370, तीन तलाक समाप्त करने, अंग्रेजों के कानून बदलकर भारतीय पद्धति के कानून लाने में, कोरोना से लड़ने में और प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए किया है। कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच भ्रांति पैदा करना चाहती है।

श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान सम्मत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ वर्ग के आरक्षण की समर्थक है और सदैव इसकी रक्षा करेगी। यही घोषणा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी अपने जन उद्बोधनों में कई बार की है। परंतु कांग्रेस ने पहले तो संयुक्त आंध्र प्रदेश में एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर वर्ग विशेष को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और फिर कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय की गिनती पिछड़े वर्ग में कर उनके लिए 4 प्रतिशत आरक्षण तय कर दिया। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि धर्म आधारित आरक्षण गैर संवैधानिक है और इन राज्यों में भाजपा की सरकार आने पर इस धर्म आधारित आरक्षण को समाप्त कर एससी, एसटी और ओबीसी को न्याय दिया जाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस द्वारा उनका फेक वीडियो प्रसारित किए जाने पर कहा कि कांग्रेस द्वारा मेरा फेक वीडियो प्रसारित करने का कृत्य उनकी हताशा और निराशा का द्योतक है। कांग्रेस फेक वीडियो से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस फेक वीडियो का समर्थन किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने असली वीडियो सबके समक्ष रखा है जिससे कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का सत्य उजागर हो गया है।

श्री शाह ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है तभी से वह राजनीति के स्तर को निचले से निचले स्तर पर गिरा रहे हैं। लोकसभा में चर्चा न होने देना, राज्यसभा में बहस का बहिष्कार करा देना और निराधार झूठ बोलकर जनता में अफवाह फैलाना, इसी निम्नस्तरीय राजनीति के उदाहरण हैं और ये काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कर रही है। अब फेक विडियो प्रसारित कर फर्जी जनसमर्थन प्राप्त करने का ये प्रयास अत्यंत निंदनीय है और भारतीय राजनीति में किसी प्रमुख दल द्वारा ऐसा कभी नहीं किया गया।

माननीय गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों से निवेदनार्थ कहा कि पत्रकारों को जनता तक सत्य पहुंचाना होगा और जनता को गुमराह होने से बचाना होगा। देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास करने वाले इन दलों को फेक वीडियो प्रसारित करने और भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बजाय अपने सिद्धातों, कार्यों और घोषणापत्र के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए

Tags: #amitsahbjp#bjp#loksabhaelection2024#reservation
Previous Post

बार एसोसिएशन धर्मशाला एडवोकेट वैभव मनोचा को ज्वाइंट सेक्टरी, एडवोकेट

Next Post

बिलासपुर: नशे को जड़ से खत्म करने की एक कारगर रणनीति बनायी- उपायुक्त डा. निधि पटेल

SIDHIVINAYAKTIMES

SIDHIVINAYAKTIMES

Next Post
बिलासपुर: नशे को  जड़ से खत्म करने की एक कारगर रणनीति बनायी- उपायुक्त डा. निधि पटेल

बिलासपुर: नशे को जड़ से खत्म करने की एक कारगर रणनीति बनायी- उपायुक्त डा. निधि पटेल

कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी एबीवीपी

बलेटा गांव की तनु ने बढ़ाया मान, बारहवीं की परीक्षा में प्रदेशभर में पाया दसवां स्थान

Brahmin Power Play: Anand Sharma and Rajeev Bhardwaj Face Off in Kangra’s Lok Sabha Showdown

Brahmin Power Play: Anand Sharma and Rajeev Bhardwaj Face Off in Kangra's Lok Sabha Showdown

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

541

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    319
    1647
    Visitors Today
    2872284
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us