ऐसे में अब जिला कुल्लू महिला मोर्चा की विशेष बैठक में आयोजित की जाएगी और उसके बाद मंडल स्तर पर भी महिला मोर्चा की बैठकर ली जाएगी। वही बूथ स्तर पर भी अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा के साथ जोड़ने के बारे में काम किया जाएगा और केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका भी अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि बीते माह ही केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर के दाम कम किए हैं। इसके अलावा देशभर में उज्ज्वला योजना के तहत फिर से महिलाओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिससे महिलाओं को खाना बनाने में काफी आसानी हो रही है। ऐसे में जिला कुल्लू में भी महिलाओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद, प्रदेश सचिव और प्रदेश आई टी प्रभारी वर्षा ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक सुनीता कटोच, मंडी संसदीय आईटी प्रभारी कुसुम लता, जिला महामंत्री अनीता शर्मा, पुष्पा ठाकुर, जिला प्रवक्ता खेमा दीपक, चेतना शर्मा, अनुपमा कंबोज, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम महंत, जिला उपाध्यक्ष द्रौपता मौजूद रही।