Sunday, March 1, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा जिले के सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 15 दिसंबर, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश

कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा जिले के सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 15 दिसंबर, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Latest News
0

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज में प्रौद्योगिकी को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी की सुविधा के साथ-साथ पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से राज्य के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत लम्बे समय से लम्बित राजस्व मामलों के निपटान में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि 1 एवं 2 दिसम्बर, 2023 को तहसील मुख्यालय स्तर पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा तथा लम्बे समय से लम्बित इंतकाल व तकसीम के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने इन राजस्व मामलों के निपटारे में पारदर्शिता बरतने और निस्तारित मामलों की पूरी सूची, सम्बंधित व्यक्ति का नाम, पता और संपर्क नंबर के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में इस सम्बंध में प्रविष्टि की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति के दौरान कार्य प्रगति पर विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 और 31 अक्तूबर को ‘इंतकाल अदालत’ का आयोजन किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये और 31000 से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष से राजस्व अधिकारियों की एसीआर आनलाइन कर दी जायेगी।

ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने हरित उद्योग से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन राजस्व सृजन का प्रमुख क्षेत्र है और राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। उन्होंने कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा जिले के सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 15 दिसंबर, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को राज्य के पर्यटन शहर के रूप में बढ़ावा देने के लिए इसके निकट एक आधुनिक हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार चाय पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट में घोषित हरित पहल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी योजना के लिए अब तक 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं और ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने प्रस्तावित ई-चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें सब्सिडी के रूप में 680 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्टार्ट-अप योजना के तहत राज्य में कृषि और मत्स्य पालन विभागों की एक एकीकृत परियोजना शुरू की जाएगी, जो इस क्षेत्र में राज्य के लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगी।

ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 100 करोड़ रुपये आवंटित किये जायेंगे और हाल में आपदा के कारण प्रभावित सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को 20 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा कर्मियों, पुलिस विभाग में 1200 कांस्टेबलों तथा वन विभाग में लगभग 2100 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी और नवीनतम चिकित्सा उपकरणों का उपयोग करने से सम्बंधित प्रक्रिया की प्रगति की भी समीक्षा की। चिकित्सा महाविद्यालयों में इन सुविधाओं के सृजन से लोगों को विशेष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में अनाथ बच्चों के लिए प्रस्तावित अत्याधुनिक आश्रम पर एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा पशुओं की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए एक तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए और इस संबंध में संबंधित एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय एवं सहयोग से दृढ़ प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांगड़ा जिले के ढगवार में प्रस्तावित अत्याधुनिक दूध संयंत्र की प्रगति की भी समीक्षा की और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इसका कार्य शीघ्र आरम्भ किया जा सके।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य प्रशासनिक सचिव शामिल हुए।

Previous Post

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का शुभारंभ

Next Post

राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

Admin

Admin

Next Post
राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

राजीव बिंदल बोले : सुक्खू की सरकार ने 10 महीने में 11 हजार करोड़ का कर्ज लिया

राजीव बिंदल बोले : सुक्खू की सरकार ने 10 महीने में 11 हजार करोड़ का कर्ज लिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन जन को होंगा लाभ प्रदेश में चलेंगे 113 रथ, प्रतिदिन 2 पंचायतों में जाएंगे :  त्रिलोक

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन जन को होंगा लाभ प्रदेश में चलेंगे 113 रथ, प्रतिदिन 2 पंचायतों में जाएंगे : त्रिलोक

शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए कृष्णावेणी संगीता नीरजनम नामक उत्सव के प्रीक्वल कार्यक्रम का आयोजन

शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए कृष्णावेणी संगीता नीरजनम नामक उत्सव के प्रीक्वल कार्यक्रम का आयोजन

वन मित्रों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

243

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    236
    999
    Visitors Today
    2854226
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us