चंडीगढ़।
रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष एसपी ओझा और उनकी टीम ने सेक्टर 22 चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के डी.जी. राजपाल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर एवं डाॅ. अशोक कुमार अत्री, प्रधान निदेशक, जीएमसीएच 32, चंडीगढ़, पीडीजी आरटीएन मनमोहन सिंह, पीडीजी आरटीएन परवीन गोयल, पीडीजी आरटीएन मधुकर मल्होत्रा, पीएजी आरटीएन एपी सिंह, पीएजी आरटीएन आरटीएन अशोक, अशोक एम, पीएजी आरटीएन नवीन गुप्ता, अध्यक्ष जिला निर्देशिका पीएजी आरटीएन एमपी गुप्ता, एजी आरटीएन जेपीएस सिद्धू, डीजीएनडी आरटीएन रीता कालरा, पीपीआरटीएन मुकेश अग्रवाल, पीपीआरटीएन बिपिन गुप्ता, आरटीएन जतिंदर कपूर, अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ आरसी अध्यक्ष आरसी खरर, डी.टी. सबीना राणा ठाकरान मिसेज नॉर्थ इंडिया और मिसेज चंडीगढ़ और 3 अन्य उद्योगपति विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
क्लब के सदस्य हरदेव सिंह उभ्भा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष आरटीएन सुनील कंसल और डीजी आरटीएन राजपाल सिंह की कलरिंग से हुई। अध्यक्ष सुरिंदर प्रसाद ओझा ने डीजी को 1100 अमेरिकी डॉलर का फंड सौंपा। इस समागम में पूर्व अध्यक्ष सुनील कंसल, आरटीएन, वेभु भटनागर पीई, एसएस रियाद सचिव, वीपी शर्मा जॉइंट सचिव, भूपिंदर सिंह कपूर, आरडीएस रियाद क्लब कोषाध्यक्ष, पी.पी.आर.टी.एन. आरएस चीमा, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष, जेएस मिन्हास, संजीव शर्मा, आरटीएन वीपी शर्मा जीटी सचिव, आरटीएन अशोक गुप्ता आरटीएन एचएस उभ्भा, आरटीएन अंकुश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्लब के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष एसपी ओझा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों को धन्यवाद दिया।